27.3 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमदेश दुनियावायुसेना प्रमुख की प्रधानमंत्री से अहम मुलाकात!

वायुसेना प्रमुख की प्रधानमंत्री से अहम मुलाकात!

बलों की तैनाती को लेकर आगे की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

Google News Follow

पाकिस्तान की बढ़ती नापाक हरकतों और जम्मू-कश्मीर में हालिया आतंकी हमले के मद्देनजर भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने रविवार (4 मई)को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब 40 मिनट तक चली, जिसमें वायुसेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री को सुरक्षा हालात, वायुसीमा की निगरानी और पाकिस्तान के उकसावे वाले कदमों पर ब्रीफ किया। शनिवार को नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी की प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद यह दूसरी उच्च-स्तरीय सैन्य चर्चा थी, जो वर्तमान सुरक्षा स्थिति को देखते हुए बेहद अहम मानी जा रही है।

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इसके बाद प्रधानमंत्री ने एक आपात बैठक बुलाकर रक्षा मंत्री, तीनों सेनाओं के प्रमुखों, सीडीएस और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की थी। उस बैठक में सरकार ने सेना को खुली छूट देने का फैसला लिया था, ताकि आतंकी ठिकानों को जमींदोज किया जा सके और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा को पुख्ता किया जा सके।

इन घटनाओं से बौखलाया पाकिस्तान अब नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। सेना के मुताबिक, 3-4 मई की रात पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर क्षेत्रों में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय सेना ने हर बार मुंहतोड़ जवाब दिया है और किसी भी हरकत का जवाब सटीकता से दिया जा रहा है।

सीमाओं पर फिजिकल उकसावे के साथ-साथ पाकिस्तान अब साइबर मोर्चे पर भी छद्म युद्ध छेड़ चुका है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से भारतीय सेना से जुड़े शिक्षण, मेडिकल और वेलफेयर संस्थानों की वेबसाइट्स पर साइबर हमले किए गए हैं। हालांकि देश की साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने तत्परता से इन हमलों को विफल कर दिया है, जिससे दुश्मन की मंशा ध्वस्त हो गई।

प्रधानमंत्री और वायुसेना प्रमुख के बीच हुई यह उच्च स्तरीय बातचीत न केवल वर्तमान हालात की गंभीरता को दर्शाती है, बल्कि यह भी संकेत देती है कि भारत हर मोर्चे पर तैयार है। यह मुलाकात भारत की रणनीतिक प्रतिक्रिया और सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर आगे की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

यह भी पढ़ें:

देशभर में नीट यूजी परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट​!

मनोज तिवारी का राहुल गांधी पर वार, बोले- बताएं अपनी जाति कौन सी​!

पद्मश्री योग गुरु शिवानंद के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें