28 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियायूक्रेन से लौटे 250 भारतीय, सिंधिया और विदेश राज्य मंत्री ने किया...

यूक्रेन से लौटे 250 भारतीय, सिंधिया और विदेश राज्य मंत्री ने किया स्वागत

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने रविवार को यूक्रेन से लौटे 250 भारतीय नागरिकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से एयर इंडिया का विशेष विमान रविवार को तड़के दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचा। बताया जा रहा कि बुडापेस्ट (हंगरी) से भी 240 भारतीय नागरिकों को लेकर एयर इंडिया की  तीसरी फ्लाइट भी उड़ान भर चुकी है। बता दें कि सरकार इस अभियान को गंगा ऑपरेशन दिया है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया ने ट्वीट किया कि घर वापसी की खुशी! दिल्ली हवाईअड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से 250 भारतीयों को यूक्रेन से सुरक्षित वापस लौटते देखकर राहत और खुशी हुई। मेरे सहयोगी श्री वी मुरलीधरन जी के साथ उनका स्वागत और बातचीत की। वापस स्वागत है! # ऑपरेशन गंगा।”

भारत ने शनिवार को यूक्रेन में रूसी सैन्य हमले के बीच अपने फंसे हुए नागरिकों को निकालना शुरू किया, पहली निकासी उड़ान के साथ शाम को बुखारेस्ट से 219 लोगों को मुंबई वापस लाया गया। इस बीच खबर है कि यूक्रेन को जर्मनी और फ़्रांस मदद का आश्वासन दिया। जबकि रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव से चार किलोमीटर दूर पर रुकी हुई है। वहीं यूक्रेन की सेना शहर के बाहर घेराबंदी कर रखे हैं।

ये भी पढ़ें 

 

रूस-उक्रेन युद्ध: यूक्रेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदत की लगायी गुहार

रूस-उक्रेन युद्ध: यूक्रेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदत की लगायी गुहार

रूस Attack: ठाणे के भी फंसे 7 छात्र, अभिभावकों से संपर्क

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,337फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें