34 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियाएयर इंडिया ने अहमदाबाद विमान हादसे की याद में 'एक्स' पर शेयर...

एयर इंडिया ने अहमदाबाद विमान हादसे की याद में ‘एक्स’ पर शेयर किया पोस्ट!

एक एक्स हैंडल यूजर ने पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, "विमान के रखरखाव को गंभीरता से लें और उम्मीद है कि यह स्थिति दोबारा नहीं आएगी।"   

Google News Follow

एयर इंडिया ने गुरुवार को अहमदाबाद विमान हादसे की याद में अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक पोस्ट साझा की। कंपनी ने 12 जून एआई-171 विमान हादसे में जान-माल को लेकर हुए नुकसान के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एयरलाइन ने एक लेटेस्ट पोस्ट में लिखा, “हमारे दिलों में और हमारे उद्देश्य में।” इस पोस्ट के साथ कंपनी ने ‘इन रिमेम्बरेंस’ के साथ एक एयर होस्टेस को हाथ जोड़ते हुए दिखाया है।

पोस्ट पर सोशल मीडिया एक्स यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ यूजर्स एयरलाइन से सवाल पूछते नजर आए कि इस पोस्ट के जरिए आखिर एयरलाइन क्या संदेश देना चाहती है। वहीं, कुछ यूजर्स ने कहा कि वे एयर इंडिया के यात्रियों और परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में साथ खड़े हैं।

एक एक्स हैंडल यूजर ने पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, “विमान के रखरखाव को गंभीरता से लें और उम्मीद है कि यह स्थिति दोबारा नहीं आएगी।”

इस पोस्ट से पहले एयर इंडिया ने बुधवार को घोषणा की कि कंपनी अपनी वाइड-बॉडी विमानों से संचालित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 15 प्रतिशत की कटौती करेगी। यह कटौती 20 जून तक लागू की जाएगी और कम से कम जुलाई के मध्य तक जारी रहेगी।

इस बीच अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मंत्रालय ने विमान सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा करने वाले फिजिकल स्ट्रक्चर पर नियंत्रण को कड़ा करने के लिए नए ड्राफ्ट नियम जारी किए हैं।

12 जून को अहमदाबाद से लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए जा रहा एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद बी.जे. मेडिकल कॉलेज छात्रावास में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और आग का गोला बन गया था, जिससे विमान में सवार लगभग सभी लोग मारे गए थे और जमीन पर भी कई लोग मारे गए थे। इस हादसे में प्लेन में बैठे केवल एक ही यात्री की जान बच सकी थी।

यह भी पढ़ें-

20 जून: भूकंप और बम धमाके ने ईरान को दो बार दहलाया!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें