29.8 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमदेश दुनियाशहीदों जवानों का नया पता: अनंत ज्वाला में विलीन हुई अमर जवान ज्योति

शहीदों जवानों का नया पता: अनंत ज्वाला में विलीन हुई अमर जवान ज्योति

Google News Follow

इंडिया गेट पर 50 वर्षों से जल रही अमर जवान ज्योति का शुक्रवार राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की ज्योति में विलय कर दिया गया। अमर जवान ज्योति को 1971 के युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि के रूप में बनाया गया था। बता दें कि इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति की लौ को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में बमुश्किल 400 मीटर की दूरी पर अनन्त ज्वाला के साथ मिला दिया गया। यह विलय एक सैन्य समारोह के दौरान किया गया।

मालूम हो कि 26 जनवरी, 1971 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अमर जवान ज्योति का  उद्घाटन किया गया था। अमर जवान ज्योति का निर्माण 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के याद के रूप किया गया था। इस युद्ध में भारत ने जीत दर्ज की थीऔर  बांग्लादेश का निर्माण हुआ था। जबकि राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन 25 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  किया था। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर 25,942 सैनिकों के नाम स्वर्ण  अक्षरों में लिखे गए हैं।

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र पर आरोप लगाया था कि अमर जवान ज्योति को बुझाया जा रहा है। जिस पर सरकार ने जवाब देते हुए कहा था कि जो लोग सत्तर सालों तक एक राष्ट्रीय युद्ध स्मारक नहीं बना सके आज वह अमर जवान ज्योति का रोना रो रहे हैं। इसके अलावा  पीएम मोदी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि इंडिया गेट पर  नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा लगाई जाएगी।  जिसका उद्घाटन 23 जनवरी को खुद  पीएम मोदी करेंगे।

ये भी पढ़ें 

PM मोदी का ट्वीट, इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा

अमर जवान ज्योति: राहुल के बयान पर सरकार का पलटवार, जो 7 दशक तक   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें