28.9 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमदेश दुनियाजिस थाने का तेंदुलकर के फैन सुधीर ने किया था उद्घाटन उसी...

जिस थाने का तेंदुलकर के फैन सुधीर ने किया था उद्घाटन उसी में पुलिस ने पीटा  

Google News Follow

बिहार पुलिस द्वारा सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन सुधीर कुमार से थाने में मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि वे विदेश गए थे। जब वापस लौटे तो उनका चचेरा भाई जेल में बंद था जिससे वह मिलने गए, इसी दौरान एक पुलिस से कहा सुनी हो गई और मामला मारपीट तक पहुँच गया। यह मामला मुजफ्फरपुर जिले का है। बताया जा रहा है कि थाने में सुधीर कुमार को एक पुलिसकर्मी ने पीटा। सबसे बड़ी बात यह है कि कभी सुधीर कुमार ने इस थाने का उद्घाटन किया था। लेकिन अब उनसे मारपीट किये जाने पर बिहार पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार थाने में सुधीर कुमार के साथ एक पुलिस अधिकारी ने गाली-गलौज और मारपीट की।  पुलिस ने सुधीर के चचेरे भाई किशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद इसकी जानकारी मिलने पर सुधीर कुमार थाने पहुंचे। सुधीर कुमार थाने पहुंचने पर अपने चचेरे भाई के पास गए और उससे बात करने लगे। जब सुधीर कुमार को अपने भाई से बात करते एक पुलिसकर्मी ने देखा तो वह सुधीर कुमार से गाली गलौज करने लगा। सुधीर कुमार ने जब इसका विरोध किया तो पुलिस ने उनसे मारपीट और थाने से बाहर कर दिया।

इस संबंध में सुधीर कुमार ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले जब इस थाने के नया  भवन बना था तो इसका उद्घाटन करने के लिए मुझे बुलाया गया था और इसका मैंने रिबन काटकर उद्घाटन किया था, लेकिन आज मुझे उसी थाने में पीटा गया। जब मेरे साथ ऐसा हो सकता है तो  जनता के साथ पुलिस कैसा व्यवहार करती होगी।

ये भी पढ़ें

शहीदों जवानों का नया पता: अनंत ज्वाला में विलीन हुई अमर जवान ज्योति

PM मोदी का ट्वीट, इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें