Amarnath Yatra 2022: फिर से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, तारीखों का ऐलान

कोरोना महामारी की वजह से पिछले दो साल से बंद रही अमरनाथ यात्रा इस साल फिर से शुरू हो रही है| श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने रविवार को यात्रा की तारीखों की घोषणा कर दी|

Amarnath Yatra 2022: फिर से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, तारीखों का ऐलान

कोरोना महामारी की वजह से पिछले दो साल से बंद रही अमरनाथ यात्रा इस साल फिर से शुरू हो रही है| श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने रविवार को यात्रा की तारीखों की घोषणा कर दी|

बोर्ड के अनुसार इस बार यात्रा 30 जून से शुरू होगी और रक्षा बंधन तक जारी रहेगी| यह यात्रा 43 दिनों की होगी| इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा| इस यात्रा के लिए अगले महीने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो सकता है|

कोरोना की वजह से पिछले 2 साल से यह यात्रा बंद थी. अब महामारी के केस काफी कम होने के बाद लोग इस यात्रा के फिर से शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे| श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने रविवार को इस यात्रा की तारीखों की घोषणा कर बाबा के भक्तों को खुश होने का मौका दे दिया|

देश की सबसे दुर्गम धार्मिक यात्राओं में से एक श्री अमरनाथ यात्रा की चढ़ाई 2 रास्तों से की जाती है| एक रास्ता पहलगाम से होकर है, जबकि दूसरा रास्ता बालटाल के जरिए है| यह यात्रा हमेशा आतंकियों और अलगा​​ववादियों के निशाने पर रही है, जिसके चलते यात्रा शुरू होने से पहले सेना और सुरक्षा बलों को व्यापक तैयारियां करनी पड़ती है|

इस यात्रा पर केवल वही लोग जा सकते हैं, जिनकी उम्र 16 से 65 साल के बीच हो| यात्रा करने के लिए बोर्ड का परमिट और फिटनेस मेडिकल सर्टिफिकेट हासिल करना पड़ता है| इस सर्टिफिकेट के बिना यात्रा की अनुमति नहीं दी जाती|

यह भी पढ़ें-

“The kashmir files”: मौलाना का भड़काऊ बयान

Exit mobile version