27 C
Mumbai
Tuesday, September 22, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमधर्म संस्कृतिवसई में 18 से 22 अप्रैल तक भगवान श्री बद्री विशाल की...

वसई में 18 से 22 अप्रैल तक भगवान श्री बद्री विशाल की भव्य ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव!

उत्तरांचल मित्र मंडल की स्थापना 2 अक्टूबर 1988 को उत्तराखंड के श्रद्धालुजनों द्वारा इस उद्देश्य से की गई थी कि उत्तराखंड के प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम की आस्था का प्रतीक मंदिर वसई में भी स्थापित किया जाए।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

उत्तरांचल मित्र मंडल, वसई के तत्वावधान में सन सिटी, वसई पश्चिम स्थित श्री बद्रीनाथ मंदिर परिसर में 18 से 22 अप्रैल 2026 तक भगवान श्री बद्री विशाल (बद्रीनाथ) की भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन काशी से पधारे 21 विद्वान वैदिक आचार्यों और ब्राह्मणों के सान्निध्य में शुद्ध वैदिक परंपरा के अनुसार संपन्न होगा।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन नित्य पूजन, यज्ञ, हवन तथा विभिन्न धार्मिक संस्कार आयोजित किए जाएंगे। आयोजन मंदिर के प्रमुख आचार्य श्री तारादत्त कारगेती और श्री हरीश लखेड़ा के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।

उत्तरांचल मित्र मंडल की स्थापना 2 अक्टूबर 1988 को उत्तराखंड के श्रद्धालुजनों द्वारा इस उद्देश्य से की गई थी कि उत्तराखंड के प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम की आस्था का प्रतीक मंदिर वसई में भी स्थापित किया जाए। इसी संकल्प के साथ आज वसई में भव्य बद्रीनाथ मंदिर एवं मानव कल्याण केंद्र का निर्माण साकार रूप ले रहा है।

गढ़वाल हिमालय में अलकनंदा नदी के तट पर स्थित विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम की आध्यात्मिक ऊर्जा को वसई की धरती पर स्थापित करने का यह एक अनूठा प्रयास माना जा रहा है। यह मंदिर आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और मानव कल्याण का भी प्रतीक बनेगा।

इस पुनीत कार्य में स्वर्गीय मनहर सिंह दसोनी, हिरा सिंह रौथाण और राजाराम जखवाल का विशेष योगदान रहा है। वर्तमान में संस्था के अध्यक्ष माधवानंद भट्ट, महासचिव महेश चंद्र नैनवाल, कोषाध्यक्ष कुंदन सिंह बिष्ट सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह आयोजन साकार हो रहा है।

पांच दिवसीय महोत्सव के तहत 18 अप्रैल को देह शुद्धि, प्रायश्चित और मंडप पूजन होगा। 19 अप्रैल को जल यात्रा (कलश यात्रा), यज्ञारंभ और मूर्ति संस्कार होंगे। 20 अप्रैल को शांतिक और पौष्टिक होम तथा मूर्ति महा स्नपन आयोजित किया जाएगा। 21 अप्रैल को मूर्ति नगर भ्रमण, दिग् होम और पीठ पूजन होगा।

महोत्सव का समापन 22 अप्रैल को अभिजीत मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ, पूर्णाहुति और भव्य महाआरती के साथ किया जाएगा। आयोजकों ने मुंबई और महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं से इस दिव्य आयोजन में सपरिवार शामिल होने की अपील की है।

यह भी पढ़ें-

ओरेकल ने क्यों निकाले 30,000 कर्मचारी? जानिए वजह

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,314फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें