29.2 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियामिजोरम के मंत्री के अजब बोल-सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने पर मिलेंगे...

मिजोरम के मंत्री के अजब बोल-सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने पर मिलेंगे 1 लाख

Google News Follow

मिजोरम के खेल मंत्री ने ज्यादा बच्चे पैदा करने पर 1 लाख रुपए देने की घोषणा की है। मंत्री रॉबर्ट रॉयटे ने फादर्स डे पर ये बयान दिया है। पर उन्होंने यह साफ नहीं किया है कि कितने बच्चे होने पर इनाम दिया जाएगा। 54 साल के रायटे की 3 बेटियां और 1 बेटा है। उन्होंने ये बयान मिजो समुदाय के लोगों को जनसंख्या बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने दिया है। उत्तर पूर्वी राज्य मिजोरम की आबादी 11.2 लाख है। यहां जनसंख्या का घनत्व 52 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। इसके उलट देश का औसत 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।

इनाम की राशि नॉर्थ ईस्ट कंसल्टेंसी सर्विसेज (NECS) की तरफ से दी जाएगी। यह एक संगठन है, जो आइजोल फुटबॉक क्लब (AFC) को स्पॉन्सर करता है। रॉयटे AFC के मालिक हैं। मिजोरम भारत का पहला राज्य है, जिसने खेल को उद्योग का दर्जा दिया हुआ है। इसका उद्देश्य इंवेस्टमेंट को आकर्षित करना है। रायटे ने ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले व्यक्ति को एक प्रमाण पत्र देने की भी घोषण की है। खेल मंत्री पहले भी मिजो आबादी की घटती जनसंख्या पर चिंता जता चुके हैं। मिजो जनसंख्या में बांझपन की दर भी काफी ज्यादा है। मिजोरम में 2018 में हुए विधानसभा चुनावों से पहले मिजो नेशनल फ्रंट के रॉयटे ने कहा था कि कम आबादी जनजातियों की प्रगति में बाधा है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें