29.2 C
Mumbai
Thursday, July 9, 2026
होमदेश दुनियासुधर जाओ! नहीं तो फिर होगी सर्जिकल स्ट्राइक, शाह ने पाक को...

सुधर जाओ! नहीं तो फिर होगी सर्जिकल स्ट्राइक, शाह ने पाक को दी चेतावनी

Google News Follow

Related

गोवा। गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान सीमा पार से जारी गतिविधियों और अपने नापाक मंसूबों पर लगाम नहीं लगाई तो उस दोबारा सर्जिकल स्ट्राइक हो सकती है। उन्होंने कश्मीर में आतंकियों द्वारा आम नागरिकों को निशाना बनाए जाने पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि नागरिकों की हत्याओं का यह खेल बंद नहीं हुआ तो दोबारा सर्जिकल स्ट्राइक हो सकती है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को गोवा में मौजूद थे। यहां उन्होंने साउथ गोवा के धरबोन्द्रा गांव में नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखते हुए पाकिस्तान को भी कड़े लहजे में चेताया है। अमित शाह ने कहा, ‘पीएम मोदी और पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की देखरेख में किया गया सर्जिकल स्ट्राइक एक महत्वपूर्ण कदम था। हमने यह मैसेज भेद दिया कि कोई भी भारतीय सीमाओं को कोई भी परेशान नहीं कर सकता है। एक समय था बातचीत करने का लेकिन अब समय है प्रतिक्रिया का।’ बता दें कि पाकिस्तान पोषित आतंकवाद जम्मू-कश्मीर में फिर से जड़े जमाने की कोशिश कर रहा है।
हाल के दिनों में कायर आतंकवादियों ने कई घाटी में कई निर्दोष लोगों की जान ले ली। इसके अलावा आतंकियों ने सेना पर भी हमला किया था। पड़ोसी मुल्क की शह पर आतंकियों के इस खूनी खेल के बाद इस वक्त पूरा देश उबल रहा है। कई लोग इन आतंकवादियों पर करारा प्रहार करने की मांग कर रहे हैं। घाटी में देश की सेना ने आतंकवादियों को जबरदस्त चोट भी दी है।
सेना ने घेर-घेर कर आतंकियों को मौत की नींद सुलाने का अभियान चला रखा है। दिल्ली और अन्य राज्यों से कुछ आतंकियों को जिंदा भी पकड़ा गया है जिसके बाद इन आतंकवादियों के कबूलनामे से पाकिस्तान की पोल-पट्टी पूरी दुनिया में खुल गई है। बता दें कि पठानकोट और गुरदासपुर में हुए आतंकी  हमले के बाद साल 2016 में मोदी सरकार ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इस सर्जिकल स्ट्राइक में भारत ने पाकिस्तान में घुसकर उसके आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था। बताया जाता है कि सर्जिकल स्ट्राइक कोई भी सैनिक हताहत नहीं हुआ था।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,136फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें