27.8 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमदेश दुनियाअमृता खानविलकर ने शेयर की जापान ट्रिप, कहा- देश नहीं एहसास!

अमृता खानविलकर ने शेयर की जापान ट्रिप, कहा- देश नहीं एहसास!

उन्होंने अपने ट्रिप की शुरुआत टोक्यो की चहल-पहल भरी सड़कों से की, जहां उन्होंने वहां के पारंपरिक खानों का लुत्फ उठाया।  

Google News Follow
मशहूर एक्ट्रेस अमृता खानविलकर ने जापान ट्रिप की कुछ तस्वीरें शेयर की और बताया कि यह उनके लिए भावनात्मक और यादगार यात्रा रही। वहां की संस्कृति, खाना और अनुभव, सब कुछ उनके दिल में बस गया। उन्होंने अपने ट्रिप की शुरुआत टोक्यो की चहल-पहल भरी सड़कों से की, जहां उन्होंने वहां के पारंपरिक खानों का लुत्फ उठाया।

अमृता ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ”मेरी यह ट्रिप दिल को छू लेने वाला अनुभव रही। मैंने यहां सभी चीजों को गहराई से महसूस किया। यहां साफ-सफाई और लोगों के अनुशासन ने मुझे काफी प्रभावित किया। जापान सच में एक अलग ही दुनिया जैसा लगा।”

उन्होंने आगे कहा, ”हर खाना एक याद बन गया, फूले-फूले पैनकेक, ऐसी मिठाइयां जो काफी हल्की होती थीं। एक बुजुर्ग महिला के कोमल हाथों से किमोनो पहनना… यह एक भावनात्मक और सम्मानजनक अनुभव था, इससे मैंने जापानी संस्कृति को सच में महसूस किया। क्योटो में चाय की चुस्की लेना, सदियों पुराने मंदिरों की सैर करना… यह सब कुछ एक सपने जैसा था।”

अमृता ने बताया कि यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों पर घूमना भावनात्मक अनुभव था। यहां की ऐतिहासिकता, शांति और सुंदरता ने उनके दिल पर एक अमिट छाप छोड़ी। यह इतना सुंदर और खास था कि वह इसे हमेशा याद रखेंगी। खास तौर पर किंकाकू-जी और इट्सुकुशिमा के फ्लोटिंग तोरी गेट की सुंदरता और शांति उनके दिल को छू जाने वाला अनुभव रहा।

बता दें कि किंकाकू-जी को सोने का मंदिर भी कहा जाता है। यह क्योटो में है। वहीं इट्सुकुशिमा समुद्र के बीच खड़ा एक लाल गेट है जो पानी में तैरता हुआ दिखता है।

उन्होंने कहा, ”जापान के लोग काफी अच्छे और आदर देने वाले हैं। वहां के लोग ईमानदार और मददगार हैं। अगर आप कहीं अपना वॉलेट भूल भी जाएं, तो कोई न कोई दौड़कर आपको वापस देने आएगा। सुरक्षा, भरोसा और शालीनता, यही सब चीजें मुझे काफी पसंद आईं। जापान मेरे लिए सिर्फ एक देश नहीं है, बल्कि एक एहसास, जहां मैं बार-बार आना चाहूंगी।”

यह भी पढ़ें-

अयोध्या: राम मंदिर के मुख्य शिखर पर 42 फुट ऊंचा ध्वज दंड स्थापित!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें