34 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमदेश दुनियाआनंद महिंद्रा का ट्वीट फिर चर्चा में, 'स्टार्टअप हीरो' से कराई मुलाकात  

आनंद महिंद्रा का ट्वीट फिर चर्चा में, ‘स्टार्टअप हीरो’ से कराई मुलाकात  

Google News Follow
 देश के जाने माने अरबपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं। उनका काफी रसूख भी हैं। वो हमेशा अपने दिलचस्प ट्विट्स की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। अब वह एक खास ट्वीट की वजह से सोशल मीडिया में काफी चर्चा में हैं। उन्होंने अपने ‘स्टार्ट-अप हीरो’ से दुनिया से मुलाकात कराई है। आनंद महिंद्रा के यह स्टार्टअप हीरो कभी बड़े डिस्ट्रीब्यूटर हुआ करते थे। आनंद महिंद्रा ने परमजीत के संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘ये मेरे स्टार्ट-अप हीरो हैं। उन्होंने जो कुछ भी किया है, उसके लिए जोश और साहस की जरूरत है। बस एक बिजनेस शुरू करने के लिए उन्होंने अपने जीवन को नए सिरे से शुरू किया। वो भी न केवल एक बार, बल्कि दो बार किया।
साल 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली समेत देशभर में सिखों के साथ अप्रिय घटना हुई थी। परमजीत सिंह के पिता सरकारी नौकरी में थे। परमजीत सिंह के पास 1984 के दंगे से पहले दिल्ली के लाजपत नगर में एक बड़ा वेयरहाउस था, जिसमें वे रसना स्टोर करते थे। वहां से दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में भी ऑटो के जरिए रसना की डिलीवरी होती थी। साल 1984 के दंगों में परमजीत सिंह को अपना गोदाम, 8 ऑटो और रसना की डीलरशिप गंवा बैठे। फूड कंपनी में काम ढूंढने में असफल रहने के बाद परमजीत सिंह ने टैक्सी चलाना शुरु कर दिया।

करीब 7 साल बाद उनके साथ एक भयानक हादसा हुआ। मसूरी में उनका बेहद दर्दनाक एक्सीडेंट हुआ और वह 13 दिन कोमा में रहे। हालांकि, किसी तरह वह मौत के मुंह से बाहर आए। उनके घुटने व हाथ की हड्डियां टूट गई थीं, जिनसे रिकवर करने में उन्हें काफी लंबा समय लगा। इसके बाद उन्हें एक स्ट्रोक भी आया। लेकिन वह उससे भी बच निकले।  सिंह अब दिल्ली में एक ऑटो रिक्शा चलाते हैं।

परमजीत की कहानी जानने के बाद लोग आनंद महिंद्रा की पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।  कई यूजर्स ने परमजीत के हौसले व जज्बे को सलाम कर रहे हैं। वहीं, कई लोग परमजीत को रोल मॉडल बता रहे हैं। वे लाखों लोगों के लिए रोल मॉडल की तरह है।

ये भी पढ़ें 

यूं ही नहीं आनंद महिंद्रा ने की नितिन गडकरी की तारीफ, यह है बड़ी वजह  

कर्नाटक में बीजेपी नेता की हत्या, नूपुर शर्मा एंगल जुड़ने पर हंगामा    

Russia Attack: शेयर किया यूक्रेन सेना से जुड़ा पुराना विज्ञापन वीडियो-आनंद महिंद्रा

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें