26.9 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
होमदेश दुनियाआंध्र प्रदेश में बाढ़: PM मोदी ने CM रेड्डी को मदद का...

आंध्र प्रदेश में बाढ़: PM मोदी ने CM रेड्डी को मदद का दिया भरोसा 

अब तक बाढ़ से बने हालात से 17 लोगों की गई जान, 100 से अधिक लापता    

Google News Follow

Related

आंध्र प्रदेश में आई बाढ़ से वहां जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,कई स्थानों पर भू स्खलन और घरों के ढहने की खबरें है। बताया जा रहा है कि तबाही में 17 लोगों की मौत हो गई है जबकि 100 से अधिक लोग लापता बताये जा रहे हैं। इस बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने सीएम रेड्डी से बाढ़ के हालात पर चर्चा की। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

रिपोर्ट के अनुसार,अनंतपुर जिले में एक पुराना तीन मंजिला मकान गिर गया ,जिसमें तीन बच्चे और एक वृद्ध महिला की दबने से मौत हो गई।वहीं, रेस्क्यू का काम जारी है। बताया जा रहा है कि ढह गई इमारत के मलबे में अभी भी चार लोगों के फंसे होने की आशंका है।

बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव की वजह से आंध्र प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। जिससे इन जिलों का आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। वहीं, बचाव दल आपरेशन में जुटा हुआ है। इस बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ से पैदा हुई  स्थिति पर बातचीत की है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया,” आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी से प्रदेश में बाढ़ की स्थिति पर उत्पन्न हुए हालात पर चर्चा हुई। केंद्र ने राज्य हर संभव मदद का भरोसा दिया।”

ये भी पढ़ें 

PM मोदी ने भारत में बना लड़ाकू हेलीकॉप्टर वायुसेना को सौंपा

कोरोना: भारत में राहत तो यूरोपीय देशों में आफत, ऑस्ट्रिया में लगा लॉकडाउन   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,005फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें