34 C
Mumbai
Saturday, May 23, 2026
होमदेश दुनिया​एंजेलिना जोली की बेटी जहरा ने हटाया ब्रैड पिट का सरनेम, चर्चा...

​एंजेलिना जोली की बेटी जहरा ने हटाया ब्रैड पिट का सरनेम, चर्चा तेज!

हालांकि, कॉलेज में आधिकारिक रूप में उनका पूरा नाम 'जहरा मार्ले जोली-पिट' लिखा हुआ था, लेकिन स्टेज पर उनके नाम से 'पिट' हटाए जाने को वहां मौजूद लोगों ने नोटिस किया।

Google News Follow

Related

हॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री एंजेलिना जोली और अभिनेता ब्रैड पिट की बेटी जहरा मार्ले जोली एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, जहरा ने अपने नाम से पिता ब्रैड पिट का सरनेम हटा दिया। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर उनको लेकर काफी चर्चा हो रही है।

दरअसल, जहरा ने हाल ही में साइकोलॉजी सबजेक्ट में बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की। कॉलेज के ग्रेजुएशन सेरेमनी में जब वह डिग्री लेने के लिए स्टेज पर पहुंचीं, तो उनका नाम ‘जहरा मार्ले जोली’ पढ़ा गया। हालांकि, कॉलेज में आधिकारिक रूप में उनका पूरा नाम ‘जहरा मार्ले जोली-पिट’ लिखा हुआ था, लेकिन स्टेज पर उनके नाम से ‘पिट’ हटाए जाने को वहां मौजूद लोगों ने नोटिस किया।

नवंबर 2023 में जब जहरा एक छात्र संगठन ‘अल्फा कप्पा अल्फा सोरोरिटी’ में शामिल हुई थीं, तब भी उन्होंने अपना इंट्रोडक्शन ‘जहरा मार्ले जोली’ कहकर दिया था। उस समय भी लोगों ने नोटिस किया था कि उन्होंने अपने पिता का सरनेम इस्तेमाल नहीं किया। अब ग्रेजुएशन सेरेमनी में भी ऐसा ही होने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है।

अप्रैल महीने में जहरा एक खास कार्यक्रम में भी नजर आई थीं, जहां उन्होंने अपनी मां एंजेलिना जोली के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी। यह कार्यक्रम मां और बेटी के रिश्तों को समर्पित था। इस दौरान जहरा ने कहा था, ”मैं और मेरी मां के बीच आपसी समझ बेहद खास है। मेरी जिंदगी में मां की भूमिका बहुत बड़ी रही है। उन्होंने हमेशा मुझे प्यार, दया और दूसरों की मदद करने की सीख दी।”

जहरा ने आगे बताया था कि जब मैं सिर्फ छह महीने की थी, तब मुझे गोद लिया गया था। मुझे एक ऐसा परिवार मिला, जिसने हमेशा मुझे अपनापन और प्यार दिया। मां ने मुझे बचपन से सिखाया कि जिंदगी में अच्छा इंसान बनना सबसे जरूरी है। आज की दुनिया में जहां लोग अक्सर दूसरों की मदद करने से बचते हैं, वहां मां ने मुझे इंसानियत की अहमियत समझाई।

उन्होंने मां एंजेलिना जोली की तारीफ करते हुए कहा, ”वह निस्वार्थ, समझदार और प्यार करने वाली महिला हैं। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे ऐसी मां मिली, जिन्होंने मुझे हमेशा मजबूत बनने की प्रेरणा दी।”

एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट के कुल छह बच्चे हैं। इनमें जहरा के अलावा जुड़वा बच्चे विविएन और नॉक्स, बेटी शिलोह और बेटे पैक्स और मैडॉक्स शामिल हैं। पिछले कुछ सालों से एंजेलिना और ब्रैड पिट के रिश्तों को लेकर लगातार खबरें सामने आती रही हैं।

यह भी पढ़ें-

हुसैन दलवई बोले, गरीब नगर ध्वस्तीकरण असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,527फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें