28.3 C
Mumbai
Tuesday, July 7, 2026
होमदेश दुनियाअंजू का नया वीडियो आया सामने: वीडियो में निकाह का गिफ्ट लेते दिखी

अंजू का नया वीडियो आया सामने: वीडियो में निकाह का गिफ्ट लेते दिखी

अंजू का एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें एक शख्स उसे फातिमा कहकर बुला रहा है। साथ ही निकाह किये जाने पर उसे गिफ्ट दे रहा है।  

Google News Follow

Related

भारत से पाकिस्तान गई अंजू का एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें एक शख्स उसे फातिमा कहकर बुला रहा है। साथ ही निकाह किये जाने पर उसे गिफ्ट दे रहा है। नए वीडियो में देखा जा सकता है कि अंजू के आसपास रिश्तेदार दिखाई दे रहे और उसे गिफ्ट दे रहे हैं। गौरतलब है कि खबरों में दावा किया जा रहा है कि अंजू ने पाकिस्तान में इस्लाम कबूल कर लिया है और अपने प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है। इस वीडियो के आने के बाद यह शक और भी गहरा हो गया है।

नई वीडियो में देखा जा सकता है कि अंजू बुर्का में नसरुल्लाह के साथ खड़ी है.इस दौरान उसे तोहफा दिया जा रहा है। उसके आसपस रिश्तेदार और परिजन  दिखाई दे रहे हैं। जो निकाह के बाद तोहफा देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक शख्स उसे फातिमा कहकर संबोधित कर रहा है। इस वीडियो के सामने आने बाद यह पुष्टि होता दिख रहा है कि अंजू ने इस्लाम कबूल कर लिया है और नसरुल्लाह से निकाह भी कर लिया है। इससे पहले अंजू और नसरुल्लाह के कोर्ट जाने का वीडियो सामने आया था। जिसमें अंजू ने बुर्का पहन रखा था। इसके अलावा कई स्थानों पर दोनों को काफी करीब और रोमांटिक अंदाज में देखा गया.

हालांकि दोनों ने अभी तक खुलकर यह नहीं बताया है कि शादी कर लिए हैं की नहीं। दोनों  शादी करने से इंकार कर रहे हैं। वहीं अंजू ने भी अभी यह स्वीकार नहीं किया है कि उसने इस्लाम कबूल कर लिया है। दूसरी ओर अंजू के पिता प्रसाद थॉमस का कहना है कि अंजू ने  उसके साथ धोखा किया है और उसकी इज्जत से खेला है। उनका कहना है कि वह अब मेरे लिए मर चुकी है। अगर वह भूलकर भी मेरे पास आती है तो उसे गोली मार दूंगा। उनका कहना है कि अब वे अंजू को दोबारा नहीं देखना चाहते हैं।

बता दें कि अंजू का परिवार मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के टेकनपुर का है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रसाद थॉमस हिन्दू से किश्चियन बन चुके हैं। अब बेटी का पाकिस्तान जाकर इस्लाम धर्म कबूलने से ग्रामीणों  गुस्से में हैं और उनका कहना है कि ये इस्लाम धर्म कबुल कर पाकिस्तान ही चले जाएं।

 

ये भी पढ़ें    

 

BJP केंद्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट में AMU के पूर्व वाइस चांसलर

झारखंड के बोकारो में जुलूस के दौरान ताजिया में ब्लास्ट 4 की मौत, 8 गंभीर  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,153फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें