29.9 C
Mumbai
Thursday, June 18, 2026
होमदेश दुनियापाकिस्तान बिजनेसमैन ने क्यों दिया अंजू को प्लाट और चेक, बताई वजह...

पाकिस्तान बिजनेसमैन ने क्यों दिया अंजू को प्लाट और चेक, बताई वजह    

पाक बिजनेसमैन घर बैठे सैलरी देने का ऐलान किया है। और प्लाट के कागजात और चेक सौंपे 

Google News Follow

Related

पाकिस्तान के लोगों को सही तरह से खाना पानी नसीब नहीं हो रहा है। वहीं दूसरी ओर और भारत से पाकिस्तान गई अंजू को पाक बिजनेसमैन घर बैठे सैलरी देने का ऐलान किया है। भारत से पाकिस्तान अपने प्रेमी के पास गई अंजू अब फातिमा बन चुकी है और उसने इस्लाम कबूल कर लिया है। इतना ही नहीं अंजू ने अपने प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है। निकाह के बाद उसे गिफ्ट देते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। तो दूसरी ओर एक और वीडियो में पाकिस्तान के बिजनेसमैन ने अंजू उर्फ़ फातिमा को प्लाट गिफ्ट किया है। इसके अलावा उन्होंने एक चेक भी सौंपा है। हालांकि यह सामने नहीं आया है कि चेक में कितने पाकिस्तानी रुपये है।

पाकिस्तानी बिजनेसमैन मोहसिन खान अब्बासी ने लंबा चौड़ा वीडियो जारी कर अंजू उर्फ़ फातिमा को गिफ्ट देने की जानकारी दिया है। पाक स्टार ग्रुपस ऑफ़ कम्पनीज के सीईओ ने नसरुल्लाह के घर पर यह गिफ्ट दिया। वीडियो में उन्होंने बताया कि दूसरे मुल्क से आई महिला ने हमारे यहां आकर इस्लाम कबुल किया है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

उन्होंने आगे बताया कि उनकी पाक सिटी कंपनी रियल एस्टेट के क्षेत्र में काम करती है. हमारी कंपनी बोर्ड सदस्यों ने यह तय किया है कि अंजू को दस मरला साइज का प्लाट दिया जाए। जिसके कागजात  उन्होंने अंजू को सौंपे। उन्होंने कहा कि कम्पनी यह भी निर्णय लिया है कि पाकिस्तान में सारी क़ानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर उन्हें अपने कंपनी में नौकरी देगी साथ ही घर बैठे सैलरी देगी। उन्होंने पाकिस्तान के और लोगों से अंजू और नसरुल्लाह की मदद करने की अपील की।  बता दें कि नसरुल्लाह पांच भाइयों में पांचवें नंबर का है. उसके पिता की मौत हो चुकी है। नसरुल्लाह ने साइंस से गेजुएट किया है।
ये भी पढ़ें 

 

अंजू का नया वीडियो आया सामने: वीडियो में निकाह का गिफ्ट लेते दिखी

जरुरत पड़े तो CM योगी से लें बुलडोजर, अवैध निर्माण पर कोलकता हाई कोर्ट सख्त  

BJP केंद्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट में AMU के पूर्व वाइस चांसलर

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,329फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें