28.1 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमदेश दुनियाहमास की कॉफिन में एक और कील, हमास का प्रमुख मनी एक्सचेंजर...

हमास की कॉफिन में एक और कील, हमास का प्रमुख मनी एक्सचेंजर ढेर!

इजरायली हमलों में अब तक कम से कम 1,249 फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं, जबकि 3,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

Google News Follow

इजरायली सेना ने गाजा में हमास के एक प्रमुख फंडिंग नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए मनी एक्सचेंजर सईद अहमद आबेद खुदारी को मार गिराया है। इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने शुक्रवार को पुष्टि की कि खुदारी, जो हमास को वित्तीय सहायता पहुंचाने वाले मुख्य सूत्रधारों में से एक था, को गाजा शहर में एक लक्षित हमले में ढेर किया गया।

IDF के अनुसार, खुदारी अल वेफाक कंपनी का प्रमुख था, जिसे इजरायली सरकार ने एक आतंकवादी वित्तीय संस्थान के रूप में सूचीबद्ध किया है। खुदारी पर कई वर्षों तक हमास के सैन्य विंग को फंड ट्रांसफर करने का आरोप है, विशेष रूप से 7 अक्टूबर, 2023 को हुए हमले के बाद उसकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई थी।

इजरायली सेना ने एक अन्य ऑपरेशन में फिलिस्तीनी मुजाहिदीन आंदोलन के वरिष्ठ सैन्य कमांडर मोहम्मद हसन मोहम्मद अवद को भी मार गिराया। IDF का कहना है कि अवद इजरायली नागरिकों के अपहरण और हत्या की कई घटनाओं में शामिल था, जिनमें 7 अक्टूबर को निर ओज़ से शिरी, एरिएल और कफ़ीर बिबास का अपहरण शामिल है।

IDF ने यह भी पुष्टि की है कि उसने हमास के सैन्य विंग के साइकोलॉजिकल ऑपरेशंस प्रमुख मोहम्मद अल-बरदविल को भी निशाना बनाकर मार गिराया। अल-बरदविल को इजरायली बंधकों के प्रचार वीडियो के लिए जिम्मेदार माना जाता था।

इस बीच, गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इजरायली हमलों में अब तक कम से कम 1,249 फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं, जबकि 3,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह सैन्य अभियान 18 मार्च को दो महीने के युद्धविराम के टूटने के बाद दोबारा शुरू किया गया था। IDF प्रवक्ता एफी डेफरिन ने कहा कि सेना गाजा में अपने हमलों के “नए चरण” में प्रवेश कर चुकी है, जो “हमास की सैन्य और वित्तीय क्षमताओं को जड़ से खत्म करने” के लिए डिज़ाइन किया गया है।

यह भी पढ़ें:

बाबू जगजीवन राम: वंचितों के अधिकारों के लिए समर्पित एक जीवन

बाप रे बाप! यहां 42 डिग्री होगा ताप

हमास की कॉफिन में एक और कील, हमास का प्रमुख मनी एक्सचेंजर ढेर!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें