28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमवीडियो गैलरीविविधाबाप रे बाप! यहां 42 डिग्री होगा ताप

बाप रे बाप! यहां 42 डिग्री होगा ताप

अप्रैल की शुरुआत में ही सूरज का तेवर ऐसा है कि मानो मई-जून आ पहुंचे हों।

Google News Follow

उत्तर भारत में गर्मी का कहर इस बार कुछ अलग ही रंग में दिख रहा है। राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में भीषण लू और तापमान में तेज़ बढ़ोतरी का अलर्ट जारी हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले दिनों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। ऐसे में राजधानी के लोग तपिश और लू से बेहाल रहने वाले हैं।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि 6 और 7 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में गर्मी चरम पर होगी। अप्रैल की शुरुआत में ही सूरज का तेवर ऐसा है कि मानो मई-जून आ पहुंचे हों। विभाग ने बताया कि आने वाले छह दिनों तक हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों में लू चलने की प्रबल संभावना है। इन क्षेत्रों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक सामान्य से अधिक रह सकता है।

5 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। 6 अप्रैल से पारा और चढ़ेगा — अधिकतम 40 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री।
7 अप्रैल को यह 41/21 डिग्री तक जा सकता है और 8 अप्रैल को भी तपिश कुछ कम नहीं होगी — अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है।

9 अप्रैल से 11 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री के आस-पास बना रहेगा, लेकिन गर्म हवाओं और उमस के कारण स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। जलवायु वैज्ञानिक मानते हैं कि इस बार की गर्मी केवल मौसमी नहीं, बल्कि जलवायु परिवर्तन का सीधा असर है। अप्रैल से जून के बीच सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है। लू की तीव्रता और आवृत्ति — दोनों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें, ढीले और हल्के कपड़े पहनें, और खूब पानी पिएं ताकि शरीर में डिहाइड्रेशन न हो। स्कूल, बुजुर्ग और बाहर काम करने वाले लोग खास सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ें:

‘पंचायत 4’ की वापसी: फुलेरा गांव फिर लाएगा हंसी, बताई डेट !

बाबू जगजीवन राम: वंचितों के अधिकारों के लिए समर्पित एक जीवन

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें