27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमक्राईमनामाअनुराग ठाकुर का विपक्ष पर हमला, कहा बिहार से राजस्थान तक महिलाओं...

अनुराग ठाकुर का विपक्ष पर हमला, कहा बिहार से राजस्थान तक महिलाओं के साथ हो रहा अत्याचार

महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अफराधों को लेकर आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

Google News Follow

मणिपुर में महिलाओं को नग्न करके परेड करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद समस्त देश आक्रोशित है वहीं अब पश्चिम बंगाल में भी इसी तरह की घटना देखने को मिली है। जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया वहीं आज केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बीजेपी हेडक्वार्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पर पलटवार कर उनसे इस्तीफा मांगा।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि बेगुसराय में जो हुआ वो हमारे सामने है। लेकिन इस घटना पर सीएम ने एक शब्द नहीं कहा। राजस्थान महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में नंबर एक पर है। दरअसल पिछले चार साल में यहां महिलाओं के खिलाफ अपराध के 1.09 लाख मामले हुए हैं। भारत रेप के 22 फीसदी मामले अकेले राजस्थान से सामने आए हैं। हालांकि अपराधियों के खिलाफ कोई कदम उठाने के बजाय, राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने एक मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को भी घेरा। कहा कि प्रियंका जी कहती हैं कि लड़की हूं लड़ सकती हूं मगर राजस्थान पर चुप रह सकती हूं। उन्होंने कहा कि दौसा में रेप और हत्या, उदयपुर में दुष्कर्म कर 8 टुकड़े करके फेंक दिया जाता है, जोधपुर में मुख्यमंत्री के गृह जिला में रेप होता है तो लड़की हैं लड़ सकती हूं कहने वाले कहा गए?

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मेरा राजस्थान के सीएम से बस एक ही सवाल है कि राजस्थान की कानून व्यवस्था क्या सीएम की जिम्मेदारी है या नहीं? क्या वह राजेंद्र गुढ़ा के बयान के बाद इस्तीफा देंगे या नहीं। राजस्थान की घटनाओं पर अशोक गहलोत शर्मसार होते हैं या नहीं?

केंद्रीय मंत्री ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में हत्या और हिंसा के रास्ते सत्ता हथियाने का काम हुआ। हावड़ा में महिला को निर्वस्त्र करके घुमाया और पीटा। मालदा में अभी अभी अर्धनग्न करके दो महिलाओं को पीटा जा रहा है। पीएम ने महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ कड़े कदम उठाने को कहा तो राजस्थान के सीएम अशोक गलत जी ने अपने मंत्री के खिलाफ ही कड़े कदम उठा लिए।

वहीं जब उनसे पूछा गया कि वह मणिपुर पर चर्चा करने के लिए क्यों तैयार नहीं है, तो उन्होंने जवाब दिया कि बीजेपी सरकार संदन में मणिपुर और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर चर्चा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष खुद इन मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहती है।

ये भी देखें 

दिल्ली में रेलवे की अवैध जमीन पर बनी दो मस्जिदों को हटाने का नोटिस, वरना       

 मणिपुर में हैवानियत मामला: पांचवां आरोपी गिरफ्तार, राज्य में फिर भड़की हिंसा    

PM नरेंद्र मोदी के बायोपिक में अमिताभ बच्चन निभाएंगे लीड रोल!

बंगाल में मणिपुर जैसी घटना, महिलाओं को निर्वस्त्र कर पीटा, वीडियो वायरल  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें