27.8 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमदेश दुनिया मणिपुर में हैवानियत मामला: पांचवां आरोपी गिरफ्तार, राज्य में फिर भड़की हिंसा ...

 मणिपुर में हैवानियत मामला: पांचवां आरोपी गिरफ्तार, राज्य में फिर भड़की हिंसा    

दो महिलाओं के साथ हुई हैवानियत के मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार किया गया।  आरोपी भीड़ को उसकाते हुए देखा जा सकता है।     

Google News Follow
मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई हैवानियत के मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार किया गया है,आरोपी 19 साल का युवक है। आरोपी को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया था। वीडियो में युवक भीड़ को उसकाते हुए और निर्देश देते हुए देखा जा सकता है। वहीं इससे पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। महिलाओं से ज्यादती का वीडियो 19 जुलाई को सामने आया था। दूसरी ओर एक बार राज्य में हिंसा फिर भड़क गई है।
इस मामले पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, इस आरोपियों को शुक्रवार को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। अब शनिवार को पांचवें आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि 19 जुलाई को मणिपुर में दो महिलाओं के साथ बर्बरता की वीडियो सामने आया था। इस संबंध का वीडियो सामने आने के बाद मुख्य आरोपी के घर में उसी के गांव वालों ने आग लगा दी। गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने उसके घर में तोड़फोड़ की और घर में आग लगा दी।
बताया जा रहा है कि आरोपी के घर में आग लगाने वाली ज्यादातर महिलाएं थीं। आरोपी के घर में आग लगाने वाले लोग आरोपी के ही मैतई समुदाय के थे। वहीं, शनिवार को ही मणिपुर के इम्फाल में  महिला प्रदर्शनकारियों द्वारा घारी इलाके में सड़क अवरुद्ध किये आने की वजह से हिंसा भड़क उठी। इस दौराम महिलाओं ने सड़क पर टायर जलाये। जिसको शांत करने के लिए पुलिस  को आंसू गैस छोड़ने पड़े।
ये भी पढ़ें 

 

बंगाल में मणिपुर जैसी घटना, महिलाओं को निर्वस्त्र कर पीटा, वीडियो वायरल  

मणिपुर जैसी घटना बंगाल में भी! BJP एमपी ने पूछा- क्या हम महिलायें नहीं हैं?     

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें