28 C
Mumbai
Saturday, February 21, 2026
होमदेश दुनियाबिहार के 'मैंगो मैन' ने डेवलप कर दी नई वेराइटी, मार्केट में...

बिहार के ‘मैंगो मैन’ ने डेवलप कर दी नई वेराइटी, मार्केट में आएगा मोदी-3 आम

अशोक चौधरी को बिहार के मैंगोमैन के नाम से जाना जाता है।

Google News Follow

Related

बिहार में सियासी माहौल इस समय काफी गर्म है। वहीं, इन दिनों मौसम भी गर्मी का है। ऐसे में फलों के राजा आम का आगमन भी हो चुका है। बाजार में आम बिकने लगे हैं। तो वहीं देश भर में ‘मैंगो मैन’के नाम से प्रसिद्ध बिहार के भागलपुर के अशोक चौधरी आम की एक नई वेराइटी लोगों के सामने इंट्रोड्यूस करने वाले हैं। इस आम का नाम है ‘मोदी-3’ है। अशोक चौधरी इससे पहले मोदी-1 और मोदी-2 नाम से आम की दो किस्में डेवलप कर चुके हैं। अशोक चौधरी पीएम मोदी के बड़े प्रशंसक हैं। हालांकि, इसे आने में अभी 2024 तक का वक्त लगेगा।

अशोक चौधरी ‘मोदी-3’ को जर्दालु और लंगड़ा आम से तैयार करेंगे। मैंगो मैन अशोक चौधरी भागलपुर के जर्दालू आम को विश्व प्रसिद्ध बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनके प्रयास से ही जर्दालू आम को जीआई-टैग मिला है। अशोक चौधरी ने आम की कई वेराइटी विकसित की है। उनका दावा है कि उन्होंने अपने 10 एकड़ में फैले मैंगो रिसर्च-कम-प्रोडक्शन फार्म में आमों की 100 से ज्यादा किस्मों को डेवलप किया है। इसमें 30 से ज्यादा विदेशी आमों की नस्ले है।

अशोक चौधरी बताते हैं कि पीएम मोदी ने जब पहली बार 2014 में जीत हासिल की थी तो उस समय दो आमों को क्रॉस करके एक आम का उत्पादन किया था। उसका नाम मोदी 1 रखा था। इसके बाद 2019 में जब प्रधानमंत्री मोदी की चुनावों में दोबारा जीत हुई तो फिर से दो आम को क्रॉस कर एक नए आम का उत्पादन किया।उसका नाम मोदी 2 रखा था। उन्होंने हिमसागर और मालदा आम को क्रॉस करके मोदी वन बनाया। फिर 2019 में गुलाब खास और अमेरिकन मैंगो इर्विन से मोदी टू तैयार किया। दोनों पेड़ों में इस साल जबरदस्त आम का उत्पादन होगा। मोदी 1 आम पूरा हरा है और मोदी 2 लाल है।

वहीं पीएम मोदी के फैन अशोक चौधरी को पूरा विश्वास है कि 2024 में नरेंद्र मोदी एकबार फिर जीत दर्ज करेंगे। यही वजह है कि उन्होंने 2024 से पहले मोदी- 3 की तैयारी शुरू कर दी है। अशोक चौधरी के जर्दालु आम का स्वाद आम ही नहीं खास लोग भी चखते हैं। हर साल बिहार सरकार की तरफ से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ओर दिल्ली के बड़े VIP को जर्दालु आम इनके बगान से ही भेजा जाता है। जर्दालु आम को विश्व प्रसिद्द बनाने वाले अशोक चौधरी जर्दालु आम संगठन के अध्यक्ष हैं।

ये भी देखें 

बनारसी पान और लंगड़ा आम को मिला GI Tag, जानिए इसके फायदे

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,163फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें