एशिया कप हॉकी 2025: फाइनल की जंग आज, भारत बनाम चीन!

एशिया कप मेंस हॉकी 2025 के सुपर फोर मुकाबलों के बाद भारत, चीन, मलेशिया और दक्षिण कोरिया सभी के पास फाइनल में जगह बनाने का मौका है।

एशिया कप हॉकी 2025: फाइनल की जंग आज, भारत बनाम चीन!

Asia-Cup-Hockey-2025-Final-battle-today-India-vs-China!

एशिया कप मेंस हॉकी 2025 अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। सुपर फोर राउंड के बाद चारों टीमें-भारत, चीन, मलेशिया और दक्षिण कोरिया-अब भी खिताबी मुकाबले की दौड़ में शामिल हैं। हालांकि, फाइनल का टिकट केवल दो टीमों को ही मिलेगा।

भारत का मजबूत दावा: भारतीय टीम फिलहाल सबसे बेहतर स्थिति में है। दो मैचों में एक जीत और एक ड्रॉ के साथ भारत 4 अंकों के साथ शीर्ष पर है। आज रात चीन को हराकर भारत सीधे 7 अंक के साथ फाइनल में प्रवेश कर लेगा। ड्रॉ होने पर भी 5 अंक लेकर उसकी स्थिति सुरक्षित रहेगी।

चीन की मुश्किल राह: 3 अंक के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद चीन के लिए भारत को हराना अनिवार्य है। ड्रॉ या हार की स्थिति में उसका भविष्य मलेशिया और कोरिया के मैच पर निर्भर करेगा।

मलेशिया का समीकरण साफ: मेजबान मलेशिया 3 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। उसे फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए हर हाल में कोरिया को हराना होगा। हार की स्थिति में उसका सफर यहीं खत्म हो जाएगा।

कोरिया की कमजोर स्थिति: केवल 1 अंक के साथ दक्षिण कोरिया सबसे पीछे है। फाइनल में पहुंचने के लिए उसे न सिर्फ मलेशिया को बड़े अंतर से हराना होगा बल्कि भारत-चीन मैच के नतीजों पर भी उम्मीद टिकी रहेगी।

आज के मुकाबले:

दोपहर 2:30 बजे: कजाखिस्तान बनाम चीनी ताइपे (7वां-8वां स्थान)
शाम 5:00 बजे: दक्षिण कोरिया बनाम मलेशिया
रात 7:30 बजे: भारत बनाम चीन

अब तक के आंकड़े: टूर्नामेंट के 18 मैचों में कुल 123 गोल हुए हैं, यानी औसतन 6.83 गोल प्रति मैच। पूल चरण में जहां यह औसत 8 से अधिक था, वहीं सुपर फोर में सख्त मुकाबलों के चलते गोल कम हुए हैं।

सुपर फोर अंक तालिका:

भारत: 4 अंक (+3 गोल अंतर)
चीन: 3 अंक (+1 गोल अंतर)
मलेशिया: 3 अंक (-1 गोल अंतर)
दक्षिण कोरिया: 1 अंक (-3 गोल अंतर)

टॉप स्कोरर रेस: मलेशिया के अखिमुल्ला अनाउर 10 गोल के साथ शीर्ष पर हैं। भारत के हरमनप्रीत सिंह 7 गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

 
यह भी पढ़ें-

 

​मुख्यमंत्री योगी ने दी ग्रामीण जनता सेवा, परिवहन विभाग में बदलाव!

Exit mobile version