32 C
Mumbai
Tuesday, September 29, 2026
होमदेश दुनियाएशियाई खेल 2026: पश्चिम रेलवे की सोनम उत्तम मस्कर ने भारत को...

एशियाई खेल 2026: पश्चिम रेलवे की सोनम उत्तम मस्कर ने भारत को दिलाया रजत!

सोनम ने न सिर्फ टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि महिला 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत फाइनल में भी अपनी प्रतिभा का प्रभाव छोड़ा।

Google News Follow

Related

एशियाई खेल 2026 में भारतीय निशानेबाजी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। इस सफलता में पश्चिम रेलवे की शूटर सोनम उत्तम मस्कर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय टीम ने कुल 1898.0 अंकों के साथ प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चर्चगेट स्थित पश्चिम रेलवे मुख्यालय में कार्यरत सोनम मस्कर ने टीम स्पर्धा में बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 634.1 अंक हासिल किए, जो भारतीय टीम की तीनों सदस्यों में सर्वाधिक स्कोर रहा। उनके इस प्रदर्शन ने भारतीय टीम के मजबूत स्कोर में अहम योगदान दिया और भारत को रजत पदक हासिल करने में मदद मिली।

सोनम मस्कर ने टीम स्पर्धा के अलावा महिला 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत फाइनल में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एशियाई खेल जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर उन्होंने भारतीय निशानेबाजी में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

पश्चिम रेलवे की ओर से कहा गया कि सोनम मस्कर की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन की सफलता है, बल्कि इससे पश्चिम रेलवे और भारतीय खेल जगत का गौरव भी बढ़ा है। उनकी उपलब्धि पर पश्चिम रेलवे तथा पश्चिम रेलवे खेलकूद संघ ने उन्हें बधाई दी है।

रेलवे प्रशासन ने सोनम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उनके शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई। सोनम की इस उपलब्धि को पश्चिम रेलवे के खेल प्रतिभाओं के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,197फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें