मोशन पल्स के बैनर तले बनी ‘द मॉन्स्टर माइंड्स’ को भारत की पहली और सबसे बड़ी नियो-नोयर साइकोलॉजिकल सर्वाइवल थ्रिलर बताया जा रहा है। फिल्म में रहस्य, रोमांच, एक्शन और कई ऐसे विजुअल्स देखने को मिलेंगे, जो कहानी को और खास बनाने वाले हैं।
आदित्य की पहचान सिर्फ उनके परिवार की वजह से नहीं है। वह अपनी फिटनेस और एक्टिविटीज को लेकर भी काफी गंभीर हैं। गोल्फ, शूटिंग, कराटे और पोलो जैसे खेलों से उनका जुड़ाव रहा है। इसके अलावा, जिम और फिटनेस भी उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है।
आदित्य बताते हैं कि उनके माता-पिता बचपन से ही उन्हें प्यार से ‘हीरो बेटा’ कहकर बुलाते थे। शायद यही शब्द धीरे-धीरे उनके मन में घर करता गया। उनके मन में सवाल उठने लगा कि आखिर असली हीरो होता कौन है?
अपनी डेब्यू फिल्म ‘द मॉन्स्टर माइंड्स’ को लेकर आदित्य काफी उत्साहित हैं। वह इसे अपने लिए बेहद खास फिल्म बताते हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ”यह बहुत रेयर फिल्म है, एक मास्टरपीस है।
उन्होंने कहा, ”महादेव और माता-पिता के आशीर्वाद से मेरे जीवन में बहुत कुछ नया आने वाला है। मैं सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी पहचान बनाना चाहता हूं। मेरा सपना है कि मैं भारत, अपनी जन्मभूमि बिहार और बिहार के लोगों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर रिप्रेजेंट करूं। लोगों का प्यार, भरोसा और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है और मैं इसी के सहारे अपने सपनों को पूरा करना चाहता हूं।”
फिल्म का निर्देशन सुनील सिरवैया कर रहे हैं। उन्हें जी सिने अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। वह ‘बनवास’ और ‘जीनियस’ जैसी फिल्मों में राइटिंग का काम भी कर चुके हैं। ‘द मॉन्स्टर माइंड्स’ के जरिए वह डायरेक्शन में कदम रख रहे हैं।



