आगामी त्योहारों के सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के माध्यम से कुल 174 अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे। इस पहल से यात्रियों को त्योहारों के दौरान अतिरिक्त रेल सेवाओं की सुविधा मिल सकेगी।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विस्तारित फेरों का संचालन विभिन्न तिथियों में किया जाएगा।
मुंबई सेंट्रल-भिवानी स्पेशल (09001/09002) के अतिरिक्त फेरे 9 अक्टूबर से 27 नवंबर और वापसी सेवा 10 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक निर्धारित दिनों में चलेगी। मुंबई सेंट्रल-मऊ स्पेशल (09183/09184) के अतिरिक्त फेरे 7 अक्टूबर से 27 नवंबर तक संचालित होंगे।
इसी तरह बांद्रा टर्मिनस-भिवानी (09005/09006), बांद्रा टर्मिनस-भुज (09037/09038, 09009/09010 और 09011/09012) तथा बांद्रा टर्मिनस-वेरावल (09017/09018) स्पेशल ट्रेनों के भी अतिरिक्त फेरे निर्धारित किए गए हैं।
इसके अलावा उधना-अयोध्या कैंट (09093/09094 और 09097/09098) स्पेशल ट्रेनों के फेरों में भी विस्तार किया गया है।
लखनऊ स्टेशन पर जारी आरएलडीए कार्य के कारण उधना-अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेनें दोनों दिशाओं में मानक नगर-ऐशबाग जंक्शन-मल्हौर होकर चलेंगी। इन ट्रेनों का लखनऊ स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। इसके स्थान पर ऐशबाग जंक्शन पर ठहराव दिया गया है।
वहीं, मुंबई सेंट्रल-मऊ स्पेशल ट्रेनें भी परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। ये ट्रेनें कानपुर सेंट्रल-सूबेदारगंज-प्रयागराज रामबाग-ज्ञानपुर रोड-बनारस-वाराणसी जंक्शन-औंड़िहार जंक्शन होकर संचालित होंगी। लखनऊ, रायबरेली जंक्शन, अमेठी, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, जंघई जंक्शन और भदोही में इनका ठहराव नहीं होगा। इसके बदले सूबेदारगंज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी जंक्शन और औंड़िहार जंक्शन पर अतिरिक्त ठहराव दिए गए हैं।
बुकिंग 23 सितंबर 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। यात्री ट्रेनों के समय, ठहराव और रेक संरचना की विस्तृत जानकारी रेलवे की पूछताछ सेवा से प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
भारतीय महिला हॉकी टीम का तूफानी प्रदर्शन, इंडोनेशिया को 17-1 से रौंदा
कनाडा में फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान हादसा; दो भारतीय स्टूडेंट्स की मौत




