24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाअल्पसंख्यकों पर हमला: PM शेख हसीना ने तत्काल कार्रवाई करने का दिया...

अल्पसंख्यकों पर हमला: PM शेख हसीना ने तत्काल कार्रवाई करने का दिया आदेश  

Google News Follow

ढाका। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हुए पीएम शेख हसीना ने हिंसा करने वाले लोगों पर तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया है। उन्होंने गृह मंत्रालय को सतर्क रहने और ऐसी घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई करने को आदेश दिया है। बता दें इस घटना की संयुक्त राष्ट्र सहित कई देशों ने निंदा की है।

दुर्गा पूजा समारोहों के दौरान सोशल मीडिया पर कथित तौर पर ईशनिंदा करने वाला एक पोस्ट देखने को मिला था जिसके बाद से बांग्लादेश में एक भीड़ ने 66 मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया और कम से कम 20 मकानों को आग के हवाले कर दिया। सरकार के कैबिनेट सचिव खांडकर अनवारूल इस्लाम के हवाले से ढाका ट्रिब्यून ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पीएम हसीना ने मंगलवार को साप्ताहिक कैबिनेट बैठक के दौरान गृहमंत्री असदुज्जमान खान को उन लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है जिन्होंने धर्म का इस्तेमाल कर हिंसा भड़काई थी। हसीना ने गृह मंत्रालय को सतर्क रहने और ऐसी घटनाओं न हो, इसे लेकर कदम उठाने का निर्देश दिया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता मुहैया करने की घोषणा की है।
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक अलग-अलग हमलों में हिंदू समुदाय के छह लोग मारे गए हैं लेकिन इस आंकड़े की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। गृहमंत्री ने कहा है कि कोमिला घटना की जांच की जा रही है। हम आरोपियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए काम कर रहे हैं। सत्तारूढ़ अवामी लीग पार्टी हालिया सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ देशभर में सौहार्द्र रैलियां कर रही है और शांतिपूर्ण जुलूस निकाल रही है। अवामी लीग के महाचिव ओबैदुल कादिर ने यहां एक रैली में कहा है कि हिंदू भाई-बहन को डरने की जरूरत नहीं है। शेख हसीना और अवामी लीग आपके साथ है।बता दें कि बांग्लादेश में नवमी के दौरान दुर्गा पूजा पंडालों को कट्टरपंथियों ने नुकसान पहुंचाया था। इस हिंसक घटना में कई लोगों के मारे गए।
वहीं, हिन्दू समुदाय का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस समय नहीं पहुंची।  इस घटना की अमेरिका सहित संयुक्त राष्ट्र ने भी निंदा की है।  उन्होंने बांग्लादेश की सरकार से ऐसी घटनाओं को जल्द रोकने और आरोपियों पर कार्रवाई करने को कहा है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें