29 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियातेहरान पर पूरी ताकत के साथ हमले जारी : इजरायली रक्षा मंत्री!

तेहरान पर पूरी ताकत के साथ हमले जारी : इजरायली रक्षा मंत्री!

काट्ज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और मेरे निर्देशानुसार, आईडीएफ अभी तेहरान के शासन के ठिकानों और दमनकारी संस्थानों पर अभूतपूर्व ताकत से हमला कर रहा है। 

Google News Follow

इजरायल के रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज ने सोमवार को घोषणा की कि इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) इस समय ईरान की राजधानी तेहरान में अभूतपूर्व ताकत के साथ सैन्य ठिकानों और दमनकारी सरकारी संस्थानों पर हमले कर रहा है।

काट्ज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और मेरे निर्देशानुसार, आईडीएफ अभी तेहरान के शासन के ठिकानों और दमनकारी संस्थानों पर अभूतपूर्व ताकत से हमला कर रहा है।

इसमें बसीज मुख्यालय, एविन जेल (जहां राजनीतिक कैदियों और शासन विरोधियों को रखा जाता है), फिलीस्तीन स्क्वायर में स्थित ‘इजरायल विनाश’ घड़ी, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का आंतरिक सुरक्षा मुख्यालय, विचारधारा मुख्यालय और अन्य ठिकाने हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “इजरायली नागरिकों पर दागी गई हर मिसाइल की कीमत ईरानी तानाशाह को चुकानी पड़ेगी। ये हमले पूरी ताकत से जारी रहेंगे। हम अपने नागरिकों की रक्षा और दुश्मन को पराजित करने तक पीछे नहीं हटेंगे।”

इसी बीच, अमेरिका द्वारा ईरानी परमाणु ठिकानों पर किए गए हवाई हमलों के बाद, ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए सख्त चेतावनी दी।

उन्होंने एक्स पर लिखा, “यहूदी दुश्मनों ने बहुत बड़ी गलती की है, एक गंभीर अपराध किया है, उसे सजा मिलनी चाहिए और वह सजा दी जा रही है।”

उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने ये हमले 13 जून को इजरायल द्वारा ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर किए गए हमलों के बाद किए थे, जिनमें कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए थे। इसके जवाब में ईरान ने भी इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए।

इसी दिन, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भी कहा, “इजरायल, ईरान और गाजा दोनों मोर्चों पर अपने ऑपरेशन को पूरी शक्ति के साथ जारी रखेगा। हम इस ऐतिहासिक अभियान को तब तक नहीं रोकेंगे जब तक अपने लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते।”

यह भी पढ़ें-

ईरान पर अमेरिकी बमबारी खुली आक्रामकता है : जमीयत उलेमा-ए-हिंद! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें