व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले की कोशिश ; हमलावर गिरफ्तार

व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले की कोशिश ; हमलावर गिरफ्तार

Attempted assassination attempt on Donald Trump at White House Correspondents' Dinner; attacker arrested

व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान शनिवार(25 अप्रैल) रात अचानक गोलीबारी की आवाजों से अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार्यक्रम के बीच में पांच से आठ गोलियों जैसी आवाजें सुनाई दीं। जैसे ही स्थिति बिगड़ी, यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी तुरंत हरकत में आए। सुरक्षा कर्मियों ने मेहमानों को झुककर छिपने के निर्देश दिए, जबकि कई लोग टेबलों के नीचे छिप गए।

घटना के तुरंत बाद पूरे हॉल को खाली कराया गया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद पत्रकार, राजनीतिक हस्तियां और अन्य अतिथियों को बाहर निकाला गया और परिसर के आसपास सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई। अमेरिका के नैशनल गार्ड को भी अंदर तैनात किया गया।

घटना के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा, “D.C. में एक अच्छी शाम रही। सीक्रेट सर्विस और लॉ एनफोर्समेंट ने बहुत अच्छा काम किया। उन्होंने जल्दी और बहादुरी से काम किया। शूटर को पकड़ लिया गया है, और मैंने सलाह दी है कि हम “शो को जारी रखें” लेकिन, पूरी तरह से लॉ एनफोर्समेंट ही इस पर गाइड करेंगे। वे जल्द ही कोई फैसला लेंगे। उस फैसले के बावजूद, शाम प्लान किए गए से बहुत अलग होगी, और हमें बस, साफ तौर पर, इसे फिर से करना होगा।”

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है, हालांकि घटना की सटीक प्रकृति और मकसद को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। जांच एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच कर रही हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ प्रथम महिला मिलेनिया ट्रम्प, उपराष्ट्रपति जेडी वांसऔर कई कैबिनेट सदस्य मौजूद थे। सभी शीर्ष अधिकारी सुरक्षित बताए गए हैं।

कार्यक्रम में मौजूद डेमोक्रेटिक सांसद जिमी रस्किन ने अफरा-तफरी का जिक्र करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि एक सीक्रेट सर्विस एजेंट ने मुझे ज़मीन पर और कुछ दूसरे लोगों के ऊपर फेंक दिया और लोग चीख रहे थे और शोर मचा रहे थे”।

यह डिनर ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद इस वार्षिक आयोजन में उनकी पहली उपस्थिति थी, जिससे पहले से ही मीडिया और प्रशासन के बीच संबंधों पर ध्यान केंद्रित था। इस आयोजन में पत्रकारों, राजनेताओं, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों और मनोरंजन जगत की हस्तियों ने हिस्सा लिया था। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां घटना की हर पहलू से जांच कर रही हैं और आने वाले समय में अधिक जानकारी साझा किए जाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:

हार्मोन बैलेंस कर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है सर्वांगासन, ऐसे करें अभ्यास​!

​​​गर्मियों का एनर्जी बूस्टर, स्वाद में लाजवाब तो सेहत के लिए फायदेमंद शिकंजी​!

कान की सेहत से आप भी तो नहीं कर रहे खिलवाड़? बड़े काम के हैं ये टिप्स​!

Exit mobile version