28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमक्राईमनामारात के अंधेरे में बाइक से फरार हुए अतुल सुभाष की सास-साला!

रात के अंधेरे में बाइक से फरार हुए अतुल सुभाष की सास-साला!

Google News Follow

बेंगलुरु में एक AI इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। मरने से पहले  इंजीनियर ने 24 पेज के सुसाइड नोट और करीब डेढ़ घंटे के वीडियो में सुसाइड की जो वजह बताई है, जो की रोंगटे खड़े कर देने वाली है। अतुल ने अपने सुसाइड नॉट में पत्नी निकिता सिंघानिया और सास निशा सिंघानिया पर पैसों के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच के लिए जैसे ही बेंगलुरु पुलिस की एक टीम जौनपुर पहुंची, वैसे ही अतुल के ससुराल वाले देर रात अंधेरे में फरार हो हो गए।

वीडियो सामने आया है जिसमें निकिता की मां शॉल ओढ़े नजर आ रही है, तो वहीं उसका भाई स्वेटर पहने दिख रहा है। निकिता की मां निशा सिंघानिया और भाई अनुराग सिंघानिया घर से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। बैंगलोर पुलिस के डर से देर रात घर में ताला लगाकर अतुल के ससुराल वाले फरार हो गए। गली से भागते हुआ उनका वीडियो कैमरा में कैद हो गया है।

बता दें की, जौनपुर नगर कोतवाली की खोवा मंडी में निकिता सिंघानिया का मायका है। वहीं मृतक अतुल के भाई ने उसकी पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसी सिलसिले में बेंगलुरु पुलिस उत्तर प्रदेश के जौनपुर पहुंची। पुलिस अतुल सुभाष के ससुराल वालों से पूछताछ करने वाली थी, लेकीन वो देर रात अंधरे में फरार हो गए।

सुसाइड से पहले अतुल ने लिखी नोट और वीडियो में अपनी मौत का जिम्मेदार अपने ससुराल वालों और फैमिली कोर्ट की जज रीता कौशिक को बताया है। अतुल ने सुसाइड से पहले बनाए नोट में बताया कि मेरी मौत की जिम्मेदार जौनपुर फॅमिली कोर्ट की प्रिंसिपल जज रीता कौशिक, मेरी पत्नी निकिता सिंघानिया, साला अनुराग सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, चचेरा ससुर सुशील सिंघानिया हैं।

यह भी पढ़ें:

बिहार में मुस्लिम उप-मुख्यमंत्री? कांग्रेस की मांग से खलबली!

Pune: सिर्फ 500 रुपये में आधार कार्ड बनवा लिया, एक दशक से ज़्यादा समय तक भारत में बिना पकड़े रहा

संभल हिंसा: सांसद जिया उर रहमान बर्क के मोहल्ले में पुलिस की छापेमारी, महबर और ताजवर के घर से बंदूकें बरामद

पुलिस के अनुसार अतुल सुभाष ने अपने घर में एक तख्ती लटका रखी थी, जिस पर लिखा था, ‘justice is due’ सुसाइड से पहले अतुल सुभाष ने अलमारी पर एक लिस्ट चिपकाई थी, जिसमें सुसाइड नोट कहां है, कार की चाबियां कहां मिलेंगी, अलमारी की चाबी कहां रखी है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें