34 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियाअवतार गिल ने दोस्तों के साथ शेयर की पुरानी यादें, बोले-'आप हर...

अवतार गिल ने दोस्तों के साथ शेयर की पुरानी यादें, बोले-‘आप हर याद में जिंदा हैं’!

उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए भरत कपूर और मैक मोहन को भी खास श्रद्धांजलि दी, जो अब इस दुनिया में शारीरिक रूप से मौजूद नहीं हैं।

Google News Follow
अभिनेता अवतार गिल ने दिवंगत अभिनेता मैक मोहन और भरत कपूर के साथ-साथ फिल्म निर्माता रमेश तलवार और अभिनेत्री हनी ईरानी के साथ पुरानी यादें शेयर कीं। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह रमेश तलवार, राकेश बेदी, रमन कुमार, भरत कपूर, मैक मोहन, हनी ईरानी, नरेश मल्होत्रा, बाबू कुमार और किरण वैराले के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। उनकी यह तस्वीर 1980 के दशक के दौरान इस ग्रुप के बीच की दोस्ती की एक झलक पेश करती है।

उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए भरत कपूर और मैक मोहन को भी खास श्रद्धांजलि दी, जो अब इस दुनिया में शारीरिक रूप से मौजूद नहीं हैं। अभिनेता ने लिखा, “यादों की गलियों में एक सफर। पाली हिल, बॉम्बे, 1986, रमेश तलवार के घर पर।”

उन्होंने आगे लिखा, “प्यारे दोस्तों रमेश तलवार, राकेश बेदी, रमन कुमार, भरत कपूर, मैक मोहन, हनी ईरानी, नरेश मल्होत्रा, बाबू कुमार और किरण वैराले के साथ। बेइंतहा हंसी, लंबी शामें और वो दोस्तियां जिन्होंने हमारी जिंदगियों को संवार दिया। वक्त आगे बढ़ गया है लेकिन उन पलों की गर्माहट कभी फीकी नहीं पड़ती। प्यारे भरत और मैक को बहुत याद कर रहा हूं। आप हमारी हर याद में जिंदा हैं। वो अच्छे पुराने दिन।”

अवतार गिल की बात करें, तो वह करीब पांच दशकों से हिंदी सिनेमा का एक जाना-पहचाना चेहरा रहे हैं। उनके स्क्रीन करियर की शुरुआत 1970 के दशक के अंत में हुई थी, जिसमें ‘नूरी’ उनकी शुरुआती फिल्मों में से एक थी।

सालों से वह कई तरह की फिल्मों में नजर आए हैं, जिनमें अक्सर उन्होंने सपोर्टिंग और कैरेक्टर-ड्रिवन रोल निभाए हैं। उनकी फिल्मोग्राफी में ‘अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है’, ‘साथ साथ’, ‘मशाल’, ‘गुलामी’, ‘खामोश’, ‘शहंशाह’, ‘वारिस’, ‘आवारगी’, ‘अग्निपथ’, ‘आशिकी’, ‘सड़क’, ‘दिल है के मानता नहीं’, ‘मोहरा’, ‘रंगीला’, ‘बादशाह’, ‘इंडियन’, ‘एयरलिफ्ट’ और ‘वजीरर’ जैसे टाइटल शामिल हैं।

दिग्गज अभिनेता टेलीविजन पर भी एक पहचाना हुआ चेहरा बने, खास तौर पर ‘नुक्कड़’ जैसे शोज के जरिए, जिसमें उन्होंने कादर भाई का किरदार निभाया था। इसके साथ ही वह ‘तारा’ और अन्य टेलीविजन प्रोजेक्ट्स में भी नजर आए।

 
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें