29 C
Mumbai
Sunday, February 15, 2026
होमदेश दुनियाअयोध्या में बनने वाली मस्जिद का नाम ही नहीं, बल्कि डिजाइन भी...

अयोध्या में बनने वाली मस्जिद का नाम ही नहीं, बल्कि डिजाइन भी बदला

सरकार द्वारा पहली डिजाइन पास नहीं होने के बाद वक्फ बोर्ड को डिजाइन बदलना पड़ा।    

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के अयोध्या बन रहे राम मंदिर का काम जोरों पर है। 2024 में राम मंदिर का उद्घाटन भी किया जाएगा। इस बीच अब अयोध्या में बनने वाली मस्जिद का भी काम शुरू होने वाला है। सरकार द्वारा पहली डिजाइन पास नहीं होने के बाद वक्फ बोर्ड को डिजाइन बदलना पड़ा। अब अयोध्या में बनने वाली मस्जिद के निर्माण का कार्य प्लानिंग अंतिम चरण में है। बताया जा रहा है कि मस्जिद का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। साथ ही मस्जिद का नाम भी तय कर लिया गया है।

यह मस्जिद अयोध्या के धन्नीपुर गांव में बनाई जानी है। इस मस्जिद के निर्माण के लिए पांच एकड़ जमीन आवंटित की गई थी। अब मस्जिद की डिजाइन फाइनल हो गया है। बताया जा रहा है कि यहां मस्जिद के अलावा  कैंसर अस्पताल, गर्भवती महिलाओं के अस्पताल, शिक्षण संस्थान, लाइब्रेरी आदि सुविधा भी यहां होगी। बताया जा रहा है कि इस मस्जिद को पांच के बजाय 11 एकड़ में बनाया जाएगा। बाकी जमीन को अधिग्रहण करने के लिए कोशिश कर रहा है।

बताया जा रहा है कि इस मस्जिद में एक साथ नौ हजार लोग नमाज पढ़ सकते हैं। इसके अलावा  यहां महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग वजू भी बनाये जाएंगे। इस मस्जिद के निर्माण के लिए मुंबई में बीजेपी नेता और महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष हाजी अराफात ने पहली ईंट दी है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि इस मस्जिद के निर्माण के लिए मुस्लिम समुदाय द्वारा फंड एकत्रित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार से जो भी मदद चाहिए थी उसके लिए सरकार से मांग की जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मस्जिद  का नाम पैगंबर मोहम्मद के नाम पर रखा जाएगा। इस मस्जिद का पूरा नाम “मोहम्मद बिन अब्दुल्ला” रखा जाएगा। बता दें कि पैगंबर मोहम्मद के पिता का नाम अब्दुल्ला था। वहीं बिन का मतलब  बेटा होता है। यह शब्द अरबी का है। मस्जिद के सदस्यों का कहना है कि  पहले मस्जिद का डिजाइन सरकार को दिया गया था लेकिन उसे पास नहीं किया गया।
ये भी पढ़ें     

इजरायल से विशेष विमान से लौटे 212 भारतीय, PM मोदी का किया धन्यवाद        

दिल्ली में हैवानियत: सिरफिरे आशिक ने लड़की पर किया 13 बार वार       

भोजपुरी फ़िल्म सिंह साहब: द राइजिंग ने जीता दर्शकों का दिल

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,209फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें