33 C
Mumbai
Monday, April 13, 2026
होमदेश दुनिया24 लाख दीपों से रोशन होगी "रामनगरी" सरजू के तट पर भव्य लेजर...

24 लाख दीपों से रोशन होगी “रामनगरी” सरजू के तट पर भव्य लेजर शो

दीपावली के मौके पर पूरे शहर को पूरी तरह से सजाया गया है। इस दौरान लेजर शो की भी तैयारी की गई है, जिसके जरिये भगवान राम के जीवन की झांकियां पेश की जाएंगी।     

Google News Follow

Related

दिवाली के अवसर पर 11 नवंबर को “राम नगरी” अयोध्या 24 लाख दीपों से जगमग होगी। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। दीपावली के मौके पर पूरे शहर को पूरी तरह से सजाया गया है। इस दौरान लेजर शो की भी तैयारी की गई है, जिसके जरिये भगवान राम के जीवन की झांकियां पेश की जाएंगी। यहां कई राज्यों की रामलीला का भी मंचन किया जाएगा। सरयू नदी के किनारे के 51 घाटों पर दीपों से सजाया गया है।

बताया जा रहा है कि तुलसीदास कृत रामचरितमानस के सात कांड को झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा देश-विदेश से आए कलाकार भी रामलीला का मंचन करेंगे। वहीं, घाटों पर दीपों से सजाने के लिए 25 हजार से अधिक वालंटियर्स इस कार्य में जुटे हुए हैं। यह कार्य गुरुवार को देर शाम तक किया गया। दीपावली के अवसर पर इन दीपों में सरसों का तेल डालकर प्रज्वलित किया जाएगा। पिछले साल भी यूपी सरकार ने ऐसा ही भव्य आयोजन किया था। उस समय 21 लाख दीपों कोसजाया और प्रज्वलित किया गया था जो विश्व रिकॉर्ड बना था। इस बार भी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देश के मुताबिक़ तैयारियां की गई है। इस 24 लाख दीपों को जलाया जाएगा।

वहीं, दीपोत्सव पर सरजू नदी के किनारे होने वाले लेजर शो आयोजन सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सरजू नदी के घाटों को पूरी तरह से सजाया गया है। नदी से सटे पुल को भी लाइटों की माला से बढ़ी खूबसूरती के साथ सजाया गया है। बता दें कि बीजेपी की सरकार आने के बाद सीएम योगी के नेतृत्व में यह अयोध्या में में सातवां दीपोत्सव हैं।बताया जा रहा है कि इस बार अयोध्या में कई राज्यों की संस्कृतियों को भी प्रस्तुत किया जाएगा। इसके लिए अन्य राज्यों के कलाकार अयोध्या पहुंच चुके हैं। इस बार रूस, नेपाल, श्रीलंका और सिंगापुर के भी कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। वहीं, 21 राज्यों से आये कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

गौरतलब है कि, अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला का 22 जनवरी 2024 को  प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी को भी न्योता भेजा गया है। वहीं, दीपावली के अवसर पर सजावट को लेकर अयोध्यावासियों ने सीएम योगी को धन्यवाद दिया है।

ये भी पढ़ें 

क्या लालू जैसे “मसखरा” बनने की कोशिश कर रहे नीतीश कुमार?  

कतर में आठ पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारियों को मौत की सजा से बचाने के लिए देश ने उठाया कदम !

मुंबई में बढ़ा प्रदूषण, क्या होगी कृत्रिम बारिश? मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘जरूरी..’!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,202फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें