29.2 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियाआयुष की प्रतिभा के कायल हुए PM मोदी, कहा- 'यह अविस्मरणीय क्षण'   

आयुष की प्रतिभा के कायल हुए PM मोदी, कहा- ‘यह अविस्मरणीय क्षण’   

Google News Follow
पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के आयुष कुण्डल से मुलाकात कर उनकी जमकर तारीफ की है। पीएम मोदी ने आयुष कुण्डल को ट्वीटर पर फॉलो भी किया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी आयुष की पेंटिंग देखें। आयुष का युटुब पर अपना चैनल भी है जिस पर उनकी पेंटिंग देखी जा सकती है। आयुष दिव्यांग है और अपनी पेंटिंग पैरों से बनाये बनाये हैं।

बता दें कि मध्य प्रदेश के ख़रगोना जिला बड़वाह के निवासी आयुष कुण्डल 80 प्रतिशत सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित हैं। जिसकी वजह से उनकी सारी गतिविधियों के लिए अपनी माँ पर निर्भर रहते है। आयुष की बचपन से ही पेंटिंग और चित्र बनाने में रूचि है। हालांकि, आयुष कुण्डल दस साल की उम्र में स्कूल में दाखिला लिया था। जिसके बाद देखा गया कि उनकी रूचि पेंटिंग में है। लेकिन, आयुष को शुरू के दिनों में पेंटिंग बनाने में कईं तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ा. बावजूद इसके उन्होंने हार नहीं मानी। इसके बाद उन्होंने धीरे धीरे पेअर से पेंटिंग बनाना शुरू किया।आयुष जो भी पेंटिंग बनाते हैं वह अद्भुत होती है।

पीएम मोदी ने आयुष मिलने के बाद एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा, ‘आज आयुष कुंडल से मिलना मेरे लिए एक अविस्मरणीय क्षण बन गया। आयुष ने जिस प्रकार पेंटिंग में महारत हासिल की और अपनी भावनाओं को पैर की उंगलियों से आकार दिया, वो हर किसी को प्रेरित करने वाला है। अनवरत प्रेरणा मिलती रहे, इसलिए मैं उन्हें ट्विटर पर फॉलो कर रहा हूं। आयुष से अमिताभ बच्चन भी मिल चुके हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन की पेंटिंग भी बनाकर उन्हें भेट की थी।
 ये भी पढ़ें 

 

सुप्रीम कोर्ट ने हिजाब पर तत्काल सुनवाई से किया इंकार, दी यह नसीहत  

…. तो यह रिपोर्ट दिखा देना

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें