31 C
Mumbai
Friday, February 13, 2026
होमदेश दुनियाबाबा धीरेंद्र शास्त्री ने दिया बयान कहा, "फिल्म The Kerala Story जरूर...

बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने दिया बयान कहा, “फिल्म The Kerala Story जरूर देखें”

धीरेंद्र शास्त्री ने दरबार में केरल से आई लड़की से वहां के हालात को लेकर बात की।

Google News Follow

Related

लव जिहाद और आतंकवाद पर बनी फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जिस पर जमकर विवाद मचा हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि कुछ राज्यों ने सुरक्षा का हवाला देते हुए प्रदेश में फिल्म को बैन कर दिया। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप से बैन हुए राज्यों में इस फिल्म को बहाल कर दिया गया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करते हुए 200 करोड़ क्लब में शामिल होने के नजदीक है।

वहीं इसी बीच फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को लेकर अब बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बयान जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि जो है वह फिल्म में साफ दिख रहा है। जो हम बोल रहे थे वो फिल्म में दिखाया गया है। देश की जागृति के लिए ऐसी और फिल्मों की जरूरत है। इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री ने अपने दरबार में केरल से आई लड़की से वहां के हालात को लेकर बात की थी। दरबार में पहुंची लड़की ने बताया था कि केरल में कथाएं नहीं होती हैं।

धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि वर्तमान में हिंदू सोया हुआ है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि दूसरे धर्म पर विचार करने से अच्छा अपने धर्म पर मरना ठीक है। जब तक ऐसी घटनाएं घटती रहेंगी, ऐसी फिल्में बनती रहेंगी। इस फिल्म से समझ जाना चाहिए कि अब हिन्दुओं को जाग जाना चाहिए। खासकर महिलाओं को इससे सीखने की जरूरत है।

बता दें कि, बाबा धीरेंद्र शास्त्री मध्य प्रदेश के सागर जिले पहुंचे हुए थे। जहां बाबा ने सागर स्थित जैसीनगर में तीन दिन श्रीहनुमंत कथा की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से संवाद करते हुए फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को लेकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग मुझ पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाते हैं, जबकि हम भड़काऊ बातें नहीं करते बल्कि हिन्दुओं को जगाने के लिए सनातन और शास्त्रों की बात करते हैं।

ये भी देखें 

फिल्म ‘The Kerala Story’ ने ‘छत्रपति’ और ‘पीएस 2’ जैसी फिल्मों को छोड़ा पीछे!

ब्रिटेन में रिलीज हुई केरल की कहानी, जर्मनी में हाउसफुल शो

वानखेड़े और शाहरुख खान का चैट हुआ वायरल, आर्यन खान को लेकर की ये बातें

बंगाल में रिलीज होगी फिल्म ‘The Kerala Story’, SC ने हटाया बैन

 

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,217फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें