26 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाबदायूं का भी बदलेगा नाम, CM आदित्यनाथ योगी ने दिया संकेत, यह होगा...

बदायूं का भी बदलेगा नाम, CM आदित्यनाथ योगी ने दिया संकेत, यह होगा नाम!

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

बदायूं। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के कई जिलों और स्टेशनों के नाम बदल चुकी है। अब उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की बारी है। सीएम योगी ने इस जिले के नाम को बदलने का संकेत दिया है। मंगलवार को बदायूं जिले  में हुए एक कार्यक्रम में सीएम योगी ने इसकी ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में बदायूं को वेदामऊ नाम से जाना जाता था और यहां वेदों का अध्ययन हुआ करता था। उन्होंने कहा कि यदि आजादी के बाद से अब तक यूपी की सरकारों ने संसाधनों का सही इस्तेमाल किया होता तो खेती फायदे का सौदा होती तो और किसानों की स्थिति अच्छी होती।

उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ करने की बजाय सरकारों ने किसानों का पूरा दोहन किया और उन्हें किस्मत के भरोसे ही छोड़ दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘एक दौर में बदायूं को वेदामऊ नाम से जाना जाता था। यह स्थान वेदों के अध्ययन का केंद्र हुआ करता था। यह भी कहा जाता है कि गंगा को धरती पर लाने वाले महाराज भगीरथ ने भी इसी धरती पर तपस्या की थी।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा हजारों साल से हमें उर्वरक जमीन प्रदान कर रही है। गंगा और यमुना के किनारे की धरती को दुनिया के सबसे उपजाऊ इलाकों में से एक माना जाता है। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक भगीरथ की तपस्या के चलते ही गंगा धरती पर स्वर्ग से उतरी थीं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि अब तक बनी सरकारों ने संसाधनों का सही इस्तेमाल किया होता तो प्रदेश का किसान पूरे भारत ही नहीं बल्कि दुनिया का पेट भरने की स्थिति में होता। उन्होंने कहा कि ऐसा सरकारों ने नहीं किया। उन्होंने किसानों का उत्पीड़न किया और उन्हें भाग्य के भरोसे छोड़ दिया। किसानों की जमीन को अपराधियों ने कब्जा लिया। बिगड़े हालातों के चलते यूपी में किसानी घाटे का धंधा बनकर रह गई थी। बता दें कि सीएम का पद संभालते ही आदित्यनाथ योगी ने उत्तर प्रदेश के इलाहबाद का नाम बदलकर प्रयागराज रख दिया। इसके अलावा फ़ैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या रख दिया।

यह भी पढ़ें 

फिरोजाबाद का नाम बदलेगी योगी सरकार, यह होगा शहर का नाम!

अब योगी सरकार उन्नाव के मियांगंज का नाम बदलकर रखेगी ये नाम, जानें

UP News: बदलेगा झांसी रेलवे स्टेशन का नाम,अब ये नाम होगा,जानें

Uttar Pradesh News,क्या अब जौनपुर जिले का भी नाम बदलकर ये होनेवाला है? जानें

अब अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा फ़ैजाबाद रेलवे स्टेशन

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,346फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें