26 C
Mumbai
Friday, November 27, 2026
होमदेश दुनियाअब अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा फ़ैजाबाद रेलवे स्टेशन

अब अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा फ़ैजाबाद रेलवे स्टेशन

Google News Follow

लखनऊ/अयोध्या। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शनिवार को बड़ा फैसला लिया। शनिवार को राज्य सरकार ने फ़ैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का निर्णय लिया है। सरकार जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी करेगी। सीएम कार्यालय ने इस संबंध एक ट्वीट कर जानकारी दी है।

बता दें कि 2018 में सीएम योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी कि फैजाबाद को अयोध्या जनपद के नाम से जाना जाएगा। 6 नवंबर 2018 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या करने और जिले के प्रशासनिक मुख्यालय को अयोध्या शहर में स्थानांतरित करने को मंजूरी दी। उसके बाद राज्य सरकार ने पूरे अयोध्या जिले में मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। वहीं उससे पहले अयोध्या के पांच किलोमीटर के दायरे में मांस और शराब प्रतिबंधित था। उसी साल अक्टूबर में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया था। इसी तरह जून 2018 में 100 साल से अधिक पुराने मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के नाम पर रखा गया था।
बता दें कि वाराणसी के मंडुवाडीह और इससे सटे चंदौली जिले के मुगलसराय स्टेशन का नाम बदला जा चुका है। मंडुवाडीह को बनारस और मुगलसराय स्टेशन को अब पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के नाम से जाना जाता है। इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने के बाद यहां के भी कई स्टेशनों का नाम बदला गया है। इलाहाबाद जंक्शन का नाम प्रयागराज जंक्शन, इलाहाबाद सिटी स्टेशन का नाम प्रयागराज रामबाग, इलाहाबाद छिवकी का नाम प्रयागराज छिवकी और प्रयागराज घाट का नाम परिवर्तित कर प्रयागराज संगम कर दिया गया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें