24 C
Mumbai
Saturday, November 28, 2026
होमदेश दुनियाधीरेन्द्र शास्त्री का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, तेज प्रताप के बयान पर...

धीरेन्द्र शास्त्री का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, तेज प्रताप के बयान पर पलटवार    

पटना एयरपोर्ट पर धीरेन्द्र शास्त्री  का जोरदार स्वागत किया गया। उनके समर्थकों ने उन पर फूल बरसा कर स्वागत किया। उनकी एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक बेताब नजर आये।

Google News Follow
बागेश्वर धाम के बाबा धीरेन्द्र शास्त्री शनिवार को पटना पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उनके समर्थकों ने उन पर फूल बरसा कर स्वागत किया। एयरपोर्ट पर उनकी एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक बेताब नजर आये। यहां पर उनके समर्थक भारी संख्या में मौजूद थे। इसके बाद धीरेन्द्र शास्त्री एयरपोर्ट से सीधे पनाश होटल चले गए। अब वे पांच दिन यहीं ठहरेंगे। बता दें कि धीरेन्द्र शास्त्री यहां 13-17 मई तक नौबतपुर में हनुमान कथा का वाचन करेंगे।
इस दौरान एयरपोर्ट पर बात करते हुए कहा कि बिहार मेरी आत्मा हैं। यहां उन्होंने भोजपुरी में बात कर अपने समर्थकों को खुश कर दिया। वहीं, तेज प्रताप यादव के एक बयान पर कहा कि वे हिन्दू मुस्लिम नहीं करने आये हैं, बल्कि हिन्दू हिन्दू करने आये हैं। इस मौके पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और रामकृपाल यादव ने धीरेन्द्र शास्त्री का स्वागत किया।

दूसरी ओर पटना पुलिस ने कथा कार्यक्रम में आतंकी हमले की आशंका जताई है। जिस पर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। बिहार पुलिस को आशंका है कि कार्यक्रम के दौरान उग्रवादी आईडी विस्फोट कर सकते हैं। इसके मद्देनजर बिहार पुलिस  ने कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है।

ये भी पढ़ें  

 

मोचा चक्रवात: पूर्वोत्तर के राज्यों में चढ़ा पारा, भारी बारिश के आसार   

“द केरल स्टोरी” बैन पर बंगाल और तमिलनाडु सरकार को नोटिस ,पूछा ….  

ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग की कार्बन डेटिंग की इजाजत, सच आएगा सामने !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें