33 C
Mumbai
Sunday, November 15, 2026
होमक्राईमनामाबनासकांठा पटाखा फैक्ट्री हादसा: मुख्य आरोपी दीपक मोनानी गिरफ्तार, कई सवाल अब...

बनासकांठा पटाखा फैक्ट्री हादसा: मुख्य आरोपी दीपक मोनानी गिरफ्तार, कई सवाल अब भी बाकी

Google News Follow

गुजरात के बनासकांठा जिले में हुए दर्दनाक पटाखा फैक्ट्री हादसे के मुख्य आरोपी दीपक मोनानी को पुलिस ने ईडर से गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे में बॉयलर फटने से 18 मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। प्रशासन ने घायलों के इलाज की व्यवस्था की है, वहीं सरकार ने मुआवजे की भी घोषणा की है।

पुलिस के अनुसार, दीपक मोनानी इस फैक्ट्री का संचालक था और उसके पास पहले आतिशबाजी के गोदाम का लाइसेंस भी था। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं और क्या यह हादसा महज लापरवाही की वजह से हुआ। वहीं, दीपक मोनानी का पिता खूबचंद मोनानी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत कई नेताओं ने गहरा शोक जताया था। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया पर लिखा, “बनासकांठा में हुए हादसे से बेहद दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।”

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी हादसे को हृदयविदारक बताया और राहत कार्यों की निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। साथ ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के मजदुर परिवारों के दुखद घडी में साथ देने का आश्वासन दिया है।

यह हादसा फैक्ट्रियों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े करता है। प्रशासन की जांच से यह स्पष्ट होगा कि क्या फैक्ट्री नियमों के तहत संचालित हो रही थी या अवैध रूप से चलाई जा रही थी। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अब कड़े कदम उठाने की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ें:

वक्फ संशोधन विधेयक: संसद के बाहर उठा सियासी घमासान, जगदंबिका पाल बोले- ‘बिल होगा पास’!

झारखंड: आदिवासियों के सरहुल जुलूस पर कट्टरपंथियों का हमला, आठ घायल !

वक्फ संशोधन विधेयक अभी भी अधूरा, वकील विष्णु शंकर जैन ने बताई खामियां

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें