29 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमक्राईमनामाझारखंड: आदिवासियों के सरहुल जुलूस पर कट्टरपंथियों का हमला, आठ घायल !

झारखंड: आदिवासियों के सरहुल जुलूस पर कट्टरपंथियों का हमला, आठ घायल !

बीजेपी के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर हेमंत सोरेन की सरकार पर निशाना साधा है।

Google News Follow

झारखंड की राजधानी रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र के हेठबालू गांव में मंगलवार रात सरहुल पर्व के दौरान निकाले गए आदिवासी जुलूस पर हमले के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस झड़प में करीब आठ आदिवासी  घायल हो गए हैं, जिनमें एक आदिवासी पाहन (पुजारी) भी शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हेठबालू गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने त्योहार को लेकर सड़क के दोनों किनारों पर बिजली की लड़ियां लगाई थीं। जब मंगलवार(1 अप्रैल) को सरहुल का जुलूस उसी रास्ते से निकला, तो जुलूस में लगे झंडों से सड़क किनारे लगी कुछ लड़ियां टूट गईं। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और पत्थरबाजी शुरू हो गई।

सरहुल जुलूस का नेतृत्व करने वाले पाहन सहित कई लोगों को गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

घटना के बाद मौके पर डीएसपी अमर कुमार पांडेय, थाना प्रभारी अभय कुमार, कांके सीओ जय कुमार राम, प्रमुख सोमनाथ मुंडा और उपप्रमुख अंजय बैठा पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

इस घटना को लेकर सियासत भी गरमा गई है। बीजेपी के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर हेमंत सोरेन की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, “आज फिर हेमंत सरकार के संरक्षित विशेष समुदाय के मनचलों ने झारखंड की संस्कृति और परंपरा को ध्वस्त करने का मौका नहीं छोड़ा। रांची के पिठौरिया में समुदाय विशेष द्वारा सरहुल मना रहे झारखंडवासियों पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार अविलंब दंगाइयों एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करें।”

फिलहाल, प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है, लेकिन स्थानीय आदिवासी संगठनों ने इस घटना को लेकर विरोध दर्ज कराने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें:

वक्फ संशोधन विधेयक: संसद के बाहर उठा सियासी घमासान, जगदंबिका पाल बोले- ‘बिल होगा पास’!

बाजार पर टैरिफ के असर की चिंता नहीं? हरे निशान में खुला शेयर बाजार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें