28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियामुंबई सेंट्रल–इंदौर स्पेशल ट्रेन अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी!

मुंबई सेंट्रल–इंदौर स्पेशल ट्रेन अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी!

पश्चिम रेलवे ने बढ़ाए ट्रेन के फेरे, 30 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग

Google News Follow

यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने मुंबई सेंट्रल–इंदौर स्पेशल ट्रेन के फेरों में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 09079/09080 अब द्वि-साप्ताहिक के बजाय त्रि-साप्ताहिक चलेगी। यह बदलाव 5 नवंबर, 2026 से लागू होगा।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 09079 मुंबई सेंट्रल–इंदौर स्पेशल 5 नवंबर से मुंबई सेंट्रल से सप्ताह में तीन दिन—मंगलवार, गुरुवार और रविवार को रवाना होगी।

इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09080 इंदौर–मुंबई सेंट्रल स्पेशल 5 नवंबर से इंदौर से सप्ताह में तीन दिन-सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी।

पश्चिम रेलवे के इस फैसले से मुंबई और इंदौर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। ट्रेन के फेरों में वृद्धि से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने के लिए अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे।

ट्रेन संख्या 09079 और 09080 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 30 अक्टूबर, 2026 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों और आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।

यात्री ट्रेन के समय, ठहराव और कोच संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय रेलवे की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं।

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन से संबंधित नवीनतम जानकारी की जांच करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें-

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें