28 C
Mumbai
Thursday, February 26, 2026
होमक्राईमनामाफर्जी दस्तावेजों के सहारे भारतीय युवक से की ‘डिजिटल शादी’, शांता पाल...

फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारतीय युवक से की ‘डिजिटल शादी’, शांता पाल का चौकाने वाला कारनामा!

कोलकाता पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया है

Google News Follow

Related

बांग्लादेशी मॉडल और एक्ट्रेस शांता पाल की गिरफ्तारी के बाद एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि शांता ने फर्जी भारतीय दस्तावेजों के ज़रिए आंध्र प्रदेश के एक युवक से ‘डिजिटल शादी’ की थी। आरोपी शांता को इस हफ्ते कोलकाता में आधार कार्ड और राशन कार्ड जैसे फर्जी भारतीय पहचान पत्रों के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, शांता पाल वर्ष 2023 में बांग्लादेश के बरिशाल से कोलकाता आई थीं। भारत आने के बाद उसने एक स्थानीय एजेंट की मदद से फर्जी पहचान बनवाकर भारतीय दस्तावेज तैयार करवाए। जांच में सामने आया है कि शांता ने मर्चेंट नेवी में कार्यरत आंध्र प्रदेश के युवक से डिजिटल माध्यम से शादी की थी और कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके में फ्लैट किराए पर लेकर रहने लगी थीं। बाद में दोनों गोल्फ ग्रीन इलाके में शिफ्ट हो गए।

पुलिस ने बताया कि शांता के पास पति अशरफ का पासपोर्ट भी बरामद हुआ है। आरोपी ने राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी और पैन कार्ड जैसे कई फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवाए थे। यह भी शक है कि फर्जी पहचान के सहारे उसने भारत में संपत्ति खरीदने या कब्जाने की कोशिश की हो सकती है।

शांता पाल की पृष्ठभूमि भी काफी चर्चित रही है। वह 2016 में इंडो-बांग्ला ब्यूटी पेजेंट में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और 2019 में मिस एशिया ग्लोबल का खिताब भी जीत चुकी हैं। बाद में उसने फिल्मी दुनिया का रुख किया और तमिल व बंगाली फिल्मों में अभिनय किया। हाल ही में उसने एक उड़िया फिल्म भी साइन की थी।

शांता सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय थी और फेसबुक पर फूड व्लॉगिंग अकाउंट चलाती थी। इसके आलावा शांता अपने भारतीय जीवन को दिखाने वाले वीडियो पोस्ट करती थीं। पुलिस का कहना है कि यह सारी गतिविधियां उसकी भारतीय नागरिक साबित करने की रणनीति का हिस्सा थी। उसके फेसबुक अकाउंट पर आखिरी वीडियो 28 जुलाई को पोस्ट किया गया।

बताया गया है कि शांता ने कुछ समय तक एक बांग्लादेशी एयरलाइन में नौकरी भी की। कोलकाता पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस उनकी पेशेवर पृष्ठभूमि, फर्जी दस्तावेजों की श्रृंखला और भारत में उनकी गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:

WCL 2025 Final: फिक्सिंग के आरोप,पाकिस्तान की हार से ज्यादा चर्चा में रहा फिजियो का ‘स्प्रे ब्लंडर’!

टीवीके का बड़ा डिजिटल कदम: विजय ने शुरू किया 20 हजार कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण अभियान

उत्तरी सीरिया में कुर्द सेनाओं के हमलें में सात घायल दमिश्क में बढ़ा तनाव !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,119फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें