30.6 C
Mumbai
Friday, June 12, 2026
होमन्यूज़ अपडेटझारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत नाजुक!

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत नाजुक!

दिल्ली के अस्पताल में जीवन रक्षक प्रणाली पर भर्ती

Google News Follow

Related

झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। शनिवार (2 अगस्त) शाम दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल ने एक बयान जारी कर बताया कि उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली (लाइफ सपोर्ट) पर रखा गया है और वरिष्ठ विशेषज्ञों की बहु-विषयी टीम उनकी निगरानी कर रही है।

62 वर्षीय रामदास सोरेन को जमशेदपुर स्थित अपने आवास में बाथरूम में गिरने के बाद गंभीर हालत में एयरलिफ्ट कर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लाया गया। प्रारंभिक इलाज के लिए उन्हें पहले जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मस्तिष्क में रक्त के थक्के (ब्लड क्लॉट) की पुष्टि हुई। बाद में उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें इमरजेंसी एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया। अपोलो अस्पताल ने कहा, “रामदास सोरेन जी की हालत नाजुक है और वे जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर करीबी नजर रख रही है और गहन चिकित्सा देखभाल प्रदान कर रही है।”

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार (2 अगस्त)को दिल्ली पहुंचे और अस्पताल जाकर डॉक्टरों से मुलाकात की। उन्होंने इलाज की पूरी जानकारी ली और एक्स पर लिखा, “आदरणीय रामदास दा झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा रहे हैं। संघर्ष के रास्ते पर चलकर उन्होंने हमेशा हर चुनौती का सामना किया है, और इस बार भी वह विजय प्राप्त करेंगे। मारांग बुरू उन्हें शक्ति और साहस दें।” झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी दिल्ली पहुंचे और इलाज की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गिरने के बाद रामदास सोरेन को ब्रेन इंजरी हुई है, जो अब गंभीर स्थिति में पहुंच गई है।

JMM पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री और JMM के जुझारू सिपाही रामदास सोरेन जी दिल्ली में इलाजरत हैं। उनका संघर्ष, समर्पण और सेवा भावना हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।” फिलहाल राज्य में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम जनता ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

यह भी पढ़ें:

WCL 2025 Final: फिक्सिंग के आरोप,पाकिस्तान की हार से ज्यादा चर्चा में रहा फिजियो का ‘स्प्रे ब्लंडर’!

टीवीके का बड़ा डिजिटल कदम: विजय ने शुरू किया 20 हजार कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण अभियान

फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारतीय युवक से की ‘डिजिटल शादी’, शांता पाल का चौकाने वाला कारनामा!

उत्तरी सीरिया में कुर्द सेनाओं के हमलें में सात घायल दमिश्क में बढ़ा तनाव !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,377फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें