31 C
Mumbai
Friday, June 12, 2026
होमदेश दुनियाअभिनेत्री तुनिषा शर्मा से पहले इन अभिनेत्रियों ने भी चुना मौत का...

अभिनेत्री तुनिषा शर्मा से पहले इन अभिनेत्रियों ने भी चुना मौत का रास्ता!

तुनिषा मुखर्जी अली बाबा दास्तां ऐ काबुल के सेट पर मेकअप रूम में फांसी लगाकर दी जान।

Google News Follow

Related

टीवी इंडस्ट्री से एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की आत्महत्या ने हर किसी को झकझोर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिनेत्री ने टीवी के सेट पर ही फांसी लगाकर सुसाइड किया है। महज 20 साल की छोटी से उम्र में एक्ट्रेस द्वारा उठाए गए इस कदम से पूरे टीवी इंडस्ट्री को धक्का लगा है। तुनिषा शर्मा टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। उन्होंने कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ काम किया है। वहीं तुनिषा शर्मा से पहले भी टीवी की कई अभिनेत्रियाँ बेहद कम उम्र में आत्महत्या कर चुकी हैं। तुनिषा शर्मा ने अपनी छोटी सी उम्र में 6 से ज्यादा सीरियल्स में काम किया है।

साल 2016 में टेलीविजन के पॉपुलर शो ‘बालिका वधू’ में आनंदी का किरदार निभाकर हर घर में अपनी पहचान बनाने वाली प्रत्युषा बनर्जी ने भी महज 24 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था। अभिनेत्री ने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। वहीं प्रत्युषा की मौत की खबर से पूरी टेलीविजन इंडस्ट्री सदमे में आ गई थी। टीवी का प्रसिद्ध सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है की 29 वर्षीय कलाकार वैशाली ठक्कर के सुसाइड की खबर ने हर किसी को सदमे में ला दिया था। अभिनेत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। अभिनेत्री वैशाली ठक्कर की मौत से फैंस अभी उभर भी नहीं पाए है और इसी साल टीवी इंडस्ट्री से तुनिषा शर्मा की आत्महत्या की खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है।

साल 2020 में क्राइम पेट्रोल जैसे शोज का हिस्सा रही प्रेक्षा मेहता ने मात्र 25 वर्ष की आयु में आत्महत्या कर मौत को गले लगा लिया था। प्रेक्षा मेहता ने सीलिंग फैन से लटककर आत्महत्या कर ली थी, जांच के दौरान पता चला कि प्रेक्षा कोरोना काल के समय काम न मिल पाने की वजह से डिप्रेशन में थीं। वहीं 24 जनवरी 2020 को टीवी सीरियल ‘दिल तो हैप्पी है जी’ की कलाकार सेजल ने खुदकुशी कर ली थी। घटना स्थल से पुलिस को सेजल का सुसाइड नोट भी मिला था। इस नोट में उन्होंने अपनी खुदकुशी का कारण निजी बताया। उनके कुछ को स्टार्स का कहना था कि वह काफी तनाव में थीं।

ये भी देखें 

टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने की सुसाइड, शूटिंग के दौरान लगाई फांसी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,369फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
314,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें