28 C
Mumbai
Wednesday, March 11, 2026
होमदेश दुनियासाल 2023 का आगाज मंदिरों से लेकर ऐतिहासिक स्थलों पर उमड़ी लोगों...

साल 2023 का आगाज मंदिरों से लेकर ऐतिहासिक स्थलों पर उमड़ी लोगों की भीड़

पीएम मोदी ने देशवासियों की अच्छी सेहत की कामना की।

Google News Follow

Related

साल 2023 का आगाज हो चुका है। दुनिया के कई देशों में लोगों ने नए वर्ष का जश्न काफी उत्साह से मनाया। वहीं महाराष्ट्र के सिद्धिविनायक मंदिर, वाराणसी के अस्सी घाट में सुबह होते ही साल की पहली आरती हुई। ऐतिहासिक स्थलों और पर्यटन स्थलों पर लोगों की काफी भीड़ रही। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक नए साल को बड़े उत्साह से मनाया गया।  

वाराणसी के घाट पर गंगा आरती देखने के लिए वैसे तो रोज ही भीड़ रहती है, लेकिन नए साल की पहली आरती के दर्शन के लिए लोगों में उत्साह बहुत ज्यादा रहा। महाराष्ट्र के सिद्धिविनायक मंदिर में पुजारियों ने सुबह की आरती की। जहां भारी तादात में लोगों की भीड़ उमड़ी। ओडिशा में स्थित जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए हजारों श्रद्धालुओं आएं। वहीं बीते शाम अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने अकाल तख्त पर माथा टेका।  

देश-दुनिया से लोग शिमला के रिज मैदान में होनेवाली बर्फबारी का मजा लेने आए हैं। मैदान में इतनी भीड़ है कि यहां पैर रखने की जगह भी नहीं है। भोपाल की बड़ी झील पर नए साल की पूर्व संध्या पर रोज की अपेक्षा ज्यादा भीड़ रही। गेटवे ऑफ इंडिया तिरंगे की रोशनी से नहाया हुआ है। जिसे देखने के लिए लोग काफी संख्या में लोग यहाँ एकत्र हुए। 

वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाव वर्ष के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा- 2023 आप सभी के लिए आशा, खुशी, अच्छी सेहत और कामयाबी से भरा हो। वहीं देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देश के लोगों और विदेश में रह रहे भारतीयों को नए साल की बधाई दी है। 

ये भी देखें 

चीन में नए साल का जबरदस्त जश्न, भीड़ ने की जमकर आतिशबाजी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,024फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें