26.9 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमक्राईमनामाबेंगलुरु : फ्लोर मैट गोदाम में आग लगने से दो लोगों की...

बेंगलुरु : फ्लोर मैट गोदाम में आग लगने से दो लोगों की मौत हुई​!

आग की लपटें कम होने पर बचाव टीमें इमारत के अंदर गईं। इस दौरान, दो लोगों के शव बरामद हुए। एक शव पहली मंजिल पर और दूसरा दूसरी मंजिल पर मिला।

Google News Follow

बेंगलुरु के नगरतापेटे इलाके में शनिवार को फ्लोर मैट गोदाम में भीषण आग लगने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। फिलहाल आग पर काबू पाया जा चुका है। पुलिस और अग्निशमन अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु के नगरथपेट स्थित फ्लोर मैट गोदाम में शनिवार तड़के आग लगी थी। आग तेजी से चार मंजिला इमारत में फैल गई, जिसकी तीसरी मंजिल पर एक घर था। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं।

आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को तैनात किया गया। गली संकरी होने के कारण दमकल विभाग के कर्मियों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। वाहन घटनास्थल तक ठीक से नहीं पहुंच सके। एम्बुलेंस भी मौके पर बुलाई गई थी।
​
आग की लपटें कम होने पर बचाव टीमें इमारत के अंदर गईं। इस दौरान, दो लोगों के शव बरामद हुए। एक शव पहली मंजिल पर और दूसरा दूसरी मंजिल पर मिला। मृतकों की पहचान सुरेश (36) और मदन (34) के रूप में हुई है। हालांकि, आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है।

चिक्कापेट विधायक उदय गरुड़ाचार ने घटनास्थल का दौरा किया और निरीक्षण किया। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट में लिखा, “प्रारंभिक जानकारी के आधार पर चिक्कपेट विधानसभा क्षेत्र के धर्मरायस्वामी मंदिर वार्ड के नगरतापेटे स्थित एक इमारत में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। मैंने घटनास्थल का दौरा किया है।

अग्निशमन विभाग, एसडीआरएफ टीम, पुलिस अधिकारी और बीबीएमपी अधिकारी ड्यूटी पर हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस घटना में मृतकों की आत्मा को शांति मिले।”

​यह भी पढ़ें-

अमृत उद्यान में तीन नए आकर्षण, राष्ट्रपति मुर्मू ने ​किया उद्घाटन​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें