28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमक्राईमनामाभारतीय ​सीमा​:​ पाक की नाव​ से बरामद हुआ ​300 करोड़ ​का​​ ड्रग्स​,...

भारतीय ​सीमा​:​ पाक की नाव​ से बरामद हुआ ​300 करोड़ ​का​​ ड्रग्स​, 10 गिरफ्तार

18 महीनों में भारतीय तट रक्षक और एटीएस गुजरात द्वारा यह सातवां संयुक्त अभियान था। इस बीच, वे अब तक तस्करी करते हुए 44 पाकिस्तानी और 7 ईरानी माफियाओं को पकड़ चुके हैं।

Google News Follow

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस ने एक संयुक्त अभियान में समुद्री सीमा के पास पाकिस्तानी नाव को रोक लिया। नाव में 300 करोड़ रुपए के हथियार और ड्रग्स लदे थे, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा 10 पाकिस्तानी ड्रग माफिया को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और ड्रग नेटवर्क से कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।

​कोस्ट गार्ड ने ट्वीट कर इस कार्रवाई की जानकारी दी है| तटरक्षक बल ने कहा कि पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव अल सोहली को एटीएस के साथ एक संयुक्त अभियान में गुजरात से रोक दिया गया है। 10 पाकिस्तानी माफिया को भी हिरासत में लिया गया है। तलाशी के दौरान हथियार, गोला-बारूद और करीब 40 किलो नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। जिसकी कीमत करीब 300 करोड़ रुपए है। आगे की जांच के लिए उन्हें नाव से ओखा लाया जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक सीमा पार से ड्रग्स और हथियारों की तस्करी की जा रही थी​| ​ सूचना मिलते ही संयुक्त कार्रवाई की गई। पहली बार गुजरात के समुद्री क्षेत्र में ड्रग्स के साथ हथियार जब्त किए गए हैं। पाकिस्तानी नाव अलशोली से करीब 300 करोड़ रुपये के ड्रग्स की बरामदगी को एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है​|​ 10 पाकिस्तानी माफियाओं की जांच चल रही है।
​एटीएस ने यह भी कहा कि नशा तस्करों की तलाश की जा रही है। एटीएस ने कहा कि ये तस्कर कहां ये ड्रग्स पहुंचाने जा रहे थे और इनके कनेक्शन क्या थे, इसके पूरे नेटवर्क को ट्रेस कर कार्रवाई की जाएगी| साथ ही इनके पास से पिस्टल और अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं| इसलिए वे हथियार पहुंचाते हैं या नहीं इसकी भी जांच की जाएगी।
पिछले 18 महीनों में भारतीय तट रक्षक और एटीएस गुजरात द्वारा यह सातवां संयुक्त अभियान था। इस बीच, वे अब तक तस्करी करते हुए 44 पाकिस्तानी और 7 ईरानी माफियाओं को पकड़ चुके हैं।
​यह भी पढ़ें-​

कोरोना विस्फोट: ​श्मशान में​ लंबी कतार,चीन में ​महामारी​ की गंभीरता को दर्शाता वीडियो​ !​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें