28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, कांग्रेसियों ने उड़ाए काले गुब्बारे

PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, कांग्रेसियों ने उड़ाए काले गुब्बारे

Google News Follow

पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़े चूक के बाद अब आंध्र प्रदेश में ऐसी घटना दोहराई गई। बताया जा रहा है कि जिस समय पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर उड़ान भरी थी। उसी समय विरोध के प्रतीक के रूप में कांग्रेसियों ने काले गुब्बारों का गुच्छा उड़ाया था। जो पीएम मोदी की सुरक्षा बड़ी चूक बताया जा रहा है।

रिपोर्टों में कहा गया है कि कई कांग्रेसी नेता विजयवाड़ा के गन्नावरम हवाई अड्डे पर पीएम मोदी के आगमन पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पीएम मोदी गन्नावरम हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर से  उड़ान भरने वाले थे। इस संबंध में कृष्णा जिले के एसपी सिद्धार्थ कौशल ने बताया कि पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर के गन्नावरम हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद काले गुब्बारे छोड़ने के आरोप में 3 कांग्रेसी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गौरतलब है कि पीएम मोदी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए विजयवाड़ा में थे। हैदराबाद में रातभर रुकने के बाद वह गन्नावरम हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। जहां  कुछ कांग्रेसियों ने विरोध में प्लेकार्ड और काले गुब्बारों के साथ विरोध जताया। इससे पहले भी पंजाब के फिरोजपुर में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक की घटना देश सन्न रह गया था।

ये भी पढ़ें 

 

हिमाचल प्रदेश: खड्डे​​ में गिरी बस,दर्दनाक हादसा में 16 की मौत

राजस्थान​: ​​अपनी नाकामी छुपा रही है कांग्रेस – ​भाजपा​ अल्पसंख्यक मोर्चा​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें