30.5 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमक्राईमनामाराजस्थान​: ​​अपनी नाकामी छुपा रही है कांग्रेस - ​भाजपा​ अल्पसंख्यक मोर्चा​

राजस्थान​: ​​अपनी नाकामी छुपा रही है कांग्रेस – ​भाजपा​ अल्पसंख्यक मोर्चा​

​कन्हैयालाल को स्पष्ट धमकी मिलने के बावजूद उसे सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई| यह घटना राज्य सरकार की नाकामी है |

Google News Follow
राजस्थान​ गत दिनों पहले टेलर हत्या मामले को राज्य की कांग्रेस सरकार अब उसे राजनीति​ ​रंग देने में लगी हुई है| अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए उसने उदयपुर के कन्हैया लाल हत्याकांड का मुख्य ​​आरोपी ​को​ भाजपा​ का सदस्य​ बता रही​ है​|​ वही ​(भारतीय जनता पार्टी) अल्पसंख्यक मोर्चा ने शनिवार को इस आरोप का खंडन किया है|उदयपुर में ​टेलर​​ कन्हैयालाल के ​सोशल मीडिया ​एक विवादास्पद ​पोस्ट को लेकर ग्राहक बनकर आए रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद ने मंगलवार को उसकी दुकान में चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी.
सादिक खान ने कहा कि​ चूंकि फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर नेताओं या मशहूर हस्तियों के साथ तस्वीरें अपलोड करना एक सामान्य चलन है, तो हो सकता है कि उसने इसलिए तस्वीर अपलोड की हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आरोपी ​भाजपा​​ का सदस्य है​|​ ​कन्हैयालाल को स्पष्ट धमकी मिलने के बावजूद उसे सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई| यह घटना राज्य सरकार की नाकामी है |
 
​बता​ दें की आरोपी अख्तरी और मोहम्मद ने चाकू से हमला कर ​टेलर की निर्मम ​हत्या कर दी थी​|​घटना के कुछ घंटे बाद दोनों आरोपियों को राजसमंद के भीम क्षेत्र में पकड़ लिया गया था​|​ ​ उदयपुर की मालदास गली में स्थित कन्हैयालाल की दुकान की टोह लेने और हत्या के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है​|​ ​ ​

​अल्पसंख्यक​ मोर्चा के सदस्य​ ने कहा कि पिछले साढ़े तीन साल में अल्पसंख्यकों के लिए कुछ नहीं करने वाली मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार की विफलता से जनता का ध्यान हटाने के लिये कांग्रेस ​अब​ भाजपा​ पर आरोप लगा रही है​| 

यह भी पढ़ें-

हिमाचल प्रदेश: खड्डे​​ में गिरी बस,दर्दनाक हादसा में 16 की मौत

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें