29 C
Mumbai
Friday, April 24, 2026
होमदेश दुनियाबड़ी साजिश: किसान आंदोलन पर ISI की नजर, भड़क सकती है हिंसा

बड़ी साजिश: किसान आंदोलन पर ISI की नजर, भड़क सकती है हिंसा

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। किसानों द्वारा आज यानी शनिवार को होने वाले प्रदर्शन पर पाकिस्तानी आईएसआई की नजर है। बताया जा रहा है कि किसानों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने की साजिश रची है। इस संबंध में सुरक्षा एजेंसियों और दिल्ली पुलिस की अलर्ट कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक तीन मेट्रो स्टेशनों- विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस और विधानसभा को बंद रखेगा।

सूत्रों के अनुसार, खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को सचेत किया है कि पाकिस्तान स्थित इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के एजेंट आज यानी 26 जून को दिल्ली में प्रस्तावित किसानों के प्रदर्शन के दौरान तैनात सुरक्षा को उकसा कर हिंसा फैला सकते हैं।बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों को एक पत्र भेजा गया है। पत्र मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सूत्रों ने कहा कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं और कुछ मेट्रो स्टेशन भी शनिवार को कुछ घंटों के लिए बंद रहेंगे। पत्र में उल्लेख किया गया है कि समर्पित और पर्याप्त संख्या में जवानों की मेट्रो स्टेशनों के बाहर तैनात की जाएगी। एहतियात के तौर पर और कानून-व्यवस्था की स्थिति में किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक तीन मेट्रो स्टेशनों- विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस और विधानसभा को बंद रखने का फैसला किया है। दिल्ली पुलिस की सलाह पर यह कदम उठाया गया है, जिसने सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए हैं। बता दें कि आज यानी शनिवार को दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ कई किसान समूहों के भी शामिल होने की उम्मीद है। इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को किसान संघों से केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अपना आंदोलन समाप्त करने का आग्रह किया। भोपाल में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए तोमर ने शुक्रवार को कहा कि मैं सभी किसान संघों से आंदोलन समाप्त करने का आग्रह करता हूं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,145फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें