35 C
Mumbai
Sunday, February 15, 2026
होमदेश दुनियासोना-चांदी में बड़ी गिरावट, नए निचले स्तर पर कारोबार!

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, नए निचले स्तर पर कारोबार!

आपको बता दें कि इस गिरावट ने खरीदारों के लिए शानदार मौका पैदा कर दिया है। खासतौर पर शादी-विवाह के सीजन में यह गिरावट उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दे सकती है।

Google News Follow

Related

सोने-चांदी में हाल ही में बड़ी गिरावट आई है, जिससे खरीदारों के लिए मौका पैदा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के बीच घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोना ₹1,52,765 और चांदी ₹2,42,433 पर कारोबार कर रही है।

कुछ समय से कीमती धातुओं के बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर वैश्विक संकेत मजबूती की ओर इशारा कर रहे हैं, वहीं घरेलू सर्राफा बाजार में सोना, और चांदी अचानक फिसल गए हैं। आपको बता दें कि इस गिरावट ने खरीदारों के लिए शानदार मौका पैदा कर दिया है। खासतौर पर शादी-विवाह के सीजन में यह गिरावट उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दे सकती है।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,55,650 प्रति 10 ग्राम से गिरकर ₹1,52,765 पर आ गई है। यानी कि करीब ₹3,000 की गिरावट दर्ज की गई। वहीं 22 कैरेट सोना ₹1,42,575 से फिसलकर ₹1,39,933 प्रति 10 ग्राम हो गया है।

18 कैरेट सोना भी घटकर ₹1,14,574 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।बता दें चांदी में तो और भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। एक किलो चांदी की कीमत ₹16,700 टूटकर ₹2,42,433 रह गई, जो पहले ₹2,59,133 प्रति किलो थी। साथ ही लगातार दूसरे दिन आई इस गिरावट से बाजार में हलचल तेज हो गई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना लगभग ₹1,55,920 प्रति 10 ग्राम और मुंबई में ₹1,55,770 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
दिलचस्प बात यह है कि जहां हाजिर बाजार (Spot Market) में गिरावट दिख रही है, वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी में तेजी बनी हुई है। 2 अप्रैल 2026 डिलीवरी वाला सोना 0.70% की बढ़त के साथ ₹1,53,900 पर पहुंच गया। वहीं 5 मार्च 2026 डिलीवरी वाली चांदी 2.86% उछलकर ₹2,43,200 पर कारोबार कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी रुख सकारात्मक है। ग्लोबल मार्केट में सोना 0.85% की तेजी के साथ 4,989 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.07% बढ़कर 77 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है।
एक्सपर्ट के मुताबिक बड़ी गिरावट के बाद बाजार में हल्का सुधार दिखा है, लेकिन ₹1,60,000 का स्तर सोने के लिए मजबूत रुकावट बना हुआ है। उनका मानना है कि अगर कीमतें ₹1,56,000 के नीचे बनी रहती हैं तो सोना ₹1,51,000 तक भी फिसल सकता है।
अब निवेशकों की निगाह अमेरिकी महंगाई (CPI) आंकड़ों पर टिकी है, जो आगे की दिशा तय करेंगे। फिलहाल गिरावट ने खरीदारों को मौका जरूर दिया है, लेकिन निवेशकों को सतर्क रणनीति अपनाने की जरूरत है।
​यह भी पढ़ें-

आईटी शेयरों में भारी बिकवाली से बाजार 1.3% टूटा, सप्ताह भर दबाव कायम!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें