24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमक्राईमनामा​झारखंड में एनआईए की छापेमारी, आरएसएस कार्यालय हमला जांच तेज हुई!

​झारखंड में एनआईए की छापेमारी, आरएसएस कार्यालय हमला जांच तेज हुई!

इस दौरान मोबाइल फोन, लैपटॉप, डिजिटल स्टोरेज डिवाइस तथा अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। कुछ सामग्री को आगे की तकनीकी और फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त किए जाने की भी जानकारी है।

Google News Follow
रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को झारखंड के लोहरदगा जिले में कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। जांच एजेंसी ने मामले से जुड़े संदिग्धों के ठिकानों पर तलाशी लेकर डिजिटल उपकरणों, दस्तावेजों और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच की।

एनआईए की विशेष टीम सुबह करीब चार बजे स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ लोहरदगा पहुंची। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर समन्वित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और उनके ठिकानों की तलाशी ली। इस दौरान मोबाइल फोन, लैपटॉप, डिजिटल स्टोरेज डिवाइस तथा अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। कुछ सामग्री को आगे की तकनीकी और फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त किए जाने की भी जानकारी है।

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी ने इस मामले में न्यायिक हिरासत में बंद सैफ अंसारी और अमन अंसारी से जुड़े परिसरों की भी तलाशी ली। अमन अंसारी के आवास पर कार्रवाई के दौरान मुख्य दरवाजा नहीं खुलने पर एनआईए ने बिजली विभाग की क्रेन की मदद से भवन के ऊपरी हिस्से से प्रवेश कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल के आसपास जुट गए।

बताया जा रहा है कि एजेंसी हमले के पीछे सक्रिय नेटवर्क, संदिग्ध संपर्कों और संभावित साजिश की कड़ियों को जोड़ने के लिए साक्ष्य एकत्र कर रही है। बरामद डिजिटल सामग्री का विश्लेषण कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना में शामिल लोगों के बीच किस प्रकार का संपर्क और समन्वय था। एनआईए ने फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

बता दें कि रांची स्थित आरएसएस प्रांत कार्यालय पर 16 जून 2026 की रात पेट्रोल बम से हमला किया गया था। इस मामले की जांच पहले स्थानीय एजेंसियों ने शुरू की थी, जिसे बाद में एनआईए ने अपने हाथ में लिया। इससे पहले 19 जून को भी एजेंसी ने लोहरदगा में कई स्थानों पर छापेमारी की थी। गुरुवार की कार्रवाई को उसी जांच की अगली कड़ी माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें-

79वीं सीनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप: भारतीय रेल को वाटर पोलो में स्वर्ण पदक!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें